पानी या फ्रिज में नहीं बल्कि नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने का ये है सबसे अच्छा तरीका, जानें यहां

नींबू को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? नींबू को हम लंबे समय तक कैसे स्टोर कर सकते हैं? बिना फ्रिज के नींबू को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखें? जानते हैं इन सभी प्रश्नों के जवाब इस लेख में...
Updated:- 2025-08-08, 12:54 IST
how to keep lemons fresh in hindi

जब भी महिलाएं फ्रिज में रखें नींबू को देखती हैं तो उनके मन में सबसे पहला सवाल ये उठता है कि वे इन नींबू को कैसे लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। बता दें कि नींबू को सही देखरेख न मिले तो वे जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे में नींबू को लंबे समय तक कैसे स्टोर किया जा सकता है, महिलाओं को इसके बारे में पता होना जरूरी है। यदि आप छोटे-छोटे तरीकों को अपनाएं तो आप नींबू को फ्रेश रख सकती हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

नींबू को लंबे समय तक कैसे सुरक्षिक रखें?

पहला तरीका - यदि आप नींबू को लंबे समय तक ताजा रखना चाहती हैं तो एल्युमिनियम पिन्नी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप सबसे पहले नींबू को अच्छे से धोएं और फिर उसे एक कॉटन के कपड़े से साफ कर लें। ध्यान रहें नींबू में कोई नमी न रह जाए। अब आप एल्युमिनियम पिन्नी में इन नींबू को भर लें और फ्रिज में रख दें। आप इन्हें रूम टेमपरेचर में भी रख सकती हैं। ऐसा करने से नींबू का रस और छिलका कुछ दिनों तक सुरक्षित रह सकते हैं।

fresh lemon tips

दूसरा तरीका - आप सबसे पहले नींबू को अच्छे से धो लें और उन्हें एक सूती कपड़े से साफ कर लें। अब आप एक प्लास्टिक की पिन्नी में सारे नींबू को भर दें और उन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें। ऐसा करने से भी नींबू लंबे समय तक ताजे रह सकते हैं और आपको नींबू के फायदे और पोषक तत्व भी मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें - गुच्छे में उगाना चाहती हैं नींबू? वक्त रहते जड़ के पास डालें 10 रुपये वाली यह चीज...नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत

तीसरा तरीका - आप मक्खन या मलाई के इस्तेमाल से भी नींबू को ताजा रख सकते हैं। हालांकि आपके पास यदि मक्खन नहीं है तो आप विकल्प के रूप में घी या तेल भी ले सकते हैं। अब आप सबसे पहले नींबू को धोकर उन्हें एक कपड़े से साफ करें और जब नींबू अच्छे ले सूख जाएं तो उन पर तेल, घी, मक्खन या मलाई, इन चारों में से कोई एक चीज लगा लें। ऐसा करने से नींबू खराब नहीं होंगे।

fresh lemon tips in hindi

चौथा तरीका - जिप-लॉक-बैग के इस्तेमाल से भी नींबू को काफी लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। ऐसे में आप नींबू को अच्छे से धोकर एक कॉटन के कपड़े से साफ कर लें और उन्हें फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से नींबू लंबे समय तक फ्रेश रह सकेंगे। धयान रहे कि आप नींबू के फ्रीजर में न रखें। फ्रीजर में केवल आप नींबू के रस को रखें। आप नींबू के रस की आइस क्यूब्स बना लें और लंबे समय तक इस्तेमाल में लें। 

इसे भी पढ़ें - क्या नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
नींबू के छिलके से महिलाओं को कौन-सा विटामिन मिलता है?
नींबू के छिलके में विटामिन सी पाया जाता है।
नींबू का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
जब किसी महिला को गले से संबंधित समस्या है तब वे अपनी डाइट में नींबू को न जोड़ें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।