शहद से चींटियों को दूर रखेंगे ये अमेजिंग हैक्स

आपने देखा होगा कि अक्सर मीठी चीजों में चींटियां लग जाती हैं और अगर एक बार चींटियां किसी चीज में हो जाती हैं, तो उनकी कॉलोनियों से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, किचन में चींटियों का होना आम बात है, खासकर शहद और चीनी के डिब्बे में।
एक बार तो हम चीनी से चींटियां निकाल सकते हैं, लेकिन शहद से नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहद गीला होता है, जिसमें कई चींटियां मर जाती हैं या इसे दुषित कर देती हैं। मजबूरन हमें शहद को फेंकना पड़ जाता है। क्या आप भी शहद में मौजूद चींटियों से परेशान हैं, तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
आपको सभी प्रकार की चींटियों को भगाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। यकीन मानिए ये घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद होंगे, जिसकी मदद से आप शहद को चींटियों से दूर भी रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चीटियों को दूर रखने के हैक्स।
जार को साफ करके रखें
जब हम शहद को इस्तेमाल करते हैं तो कई बार जार पर शहद लग जाता है, जिसकी वजह से डिब्बे पर चींटियां आ जाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि खुला शहद चींटियों को आकर्षित करने का काम करता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप शहद को इस्तेमाल करने के बाद जार या फिर डिब्बे को गिले कपड़े से पहले साफ कर लें और फिर किसी साफ जगह स्टोर करें।
कैसे करें साफ?
- इसके लिए एक पेपर टॉवल को गिला करें।
- फिर एक कटोरी में डिश सोप निकाल लें।
- अब पेपर टॉवल से जार का ऊपरी हिस्सा साफ कर लें।
इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Hacks: लंबे वक्त तक शहद को स्टोर करने के 3 आसान तरीके
जार को कसकर बंद करें
शहद का इस्तेमाल करने के बाद, आप जार को कसकर बंद कर दें ताकि चींटियां डिब्बे के अंदर न जाएं। इसके लिए, आपको एयरटाइट कंटेनर या फिर जार का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, आप प्लास्टिक का डिब्बा इस्तेमालकरने से बचें क्योंकि इसमें शहद जल्दी खराब हो जाता है।
शहद को सही जगह पर रखें
अगर आप चाहते हैं कि शहद पर चींटियां न लगे, तो आप साफ और अच्छी जगह का चुनाव करें। कोशिश करें कि शहद को वहां रखें, जहां चींटियों के आने की संभावना कम हो जैसे- आप शहद को अलमारी या फिर शीशे की अलमारी में रख सकती हैं। (शहद से तैयार करें ये शानदार रेसिपीज)
साथ ही, आप तापमान का भी ध्यान रखें। कहा जाता है कि शहद को 70-80 डिग्री फारेनहाइट या धूप से दूर रखना चाहिए। सही तापमान से शहद में चींटियां नहीं लगेंगी और यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें-चीनी में बार-बार लग जाती हैं चीटियां, इन टिप्स से पाएं छुटकारा
इन हैक्स से पाएं छुटकारा
- अगर आप चाहते हैं कि शहद के डिब्बे से चींटियां दूर रहें, तो आप अपने पेंट्री या फिर डिब्बे के आसपास लहसुन को लटका दें। कहा जाता है कि लहसुन की स्मेल से चींटियां दूर भागती हैं और डिब्बे के पास भी नहीं आती हैं।
- आप शहद के डिब्बे के आसपास नीम के पत्ते भी रख सकती हैं क्योंकि नीम की खुशबू से चींटियां दूर भागती हैं। आप नीम का तेल भी शहद के आसपास वाली जगह पर छिड़क सकते हैं।
- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चींटियों को कॉफी की गंध और अम्लता से नफरत है क्योंकि यह उन्हें जला देता है। इसलिए कॉफी पाउडरको उस जगह पर फैलाएं जहां पर आप शहद का डिब्बा रखती हैं।
इन उपायों को अपनाकर आप शहद का डिब्बा चींटियों से दूर रख सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।