कहीं आप भी तो व्रत में नहीं खा रही हैं मिलावटी साबूदाना? इन 4 तरीकों से करें घर बैठे पहचान

व्रत के दौरान अधिकतर लोग साबूदाने से बनी चीजें खाना बेहद पसंद करते हैं। यह हमारी बॉडी को व्रत के दौरान इंस्टेंट एनर्जी देता है। ऐसे में किसी भी उपवास में यह ज्यादातर लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है। साबूदाने से खिचड़ी, खीर, टिक्की समेत कई तरह की डिशेज बनती हैं। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस साबूदाने को आप व्रत में खा रही हैं वो आपकी सेहत बना भी रहा है या नहीं? दरअसल, आजकल बाजारों में हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। ठीक उसी तरह मार्केट में नकली साबूदाना भी खूब बिक रहा है। ऐसे में केमिकल से पके इस साबूदाने को खाने के बाद आप बीमार भी पड़ सकती हैं। आजकल साबूदाने को बनाने के लिए ब्लीचिंग एजेंट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, कैल्शियम सल्फ्यूरिक एसिड और सोडियम हाइपोक्लोराइट जैसे खतरनाक तत्वों का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर हम कैसे नकली और असली साबूदाने को पहचान सकते हैं? आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि आप किन तरीकों से आप घर बैठे ही साबूदाने की जांच कर सकती हैं।
इन तरीकों से करें असली और नकली साबूदाने के बीच फर्क
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों से नकली और असली साबूदाने के बीच अंतर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
पानी में उबालकर करें पता
- सबसे पहले आप गैस पर एक बर्तन में पानी रखें।
- इसके बाद आप इसमें साबूदाने को डालकर उबालें।
- अगर साबूदाना चिपचिपा ज्यादा हो रहा है तो यह मिलावटी है।
- जबकि असली साबूदाना ज्यादा चिपचिपा नहीं होगा। और वो अलग-अलग रहेगा।
रंग से करें जांच
- इसके लिए आपको साबूदाने को एक स्टील के बर्तन में निकालना है।
- अब आप देखें कि साबूदाने का रंग कैसा है।
- असली साबूदाने का रंग थोड़ा कम सफेद और ट्रांसपेरेंट होता है।
- जबकि नकली साबूदाना एकदम सफेद और चमकदार होता है।
हाथ में लेकर करें टेस्ट
- आप नकली और असली साबूदाने का फर्क हाथ में लेकर भी कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको कुछ साबूदाना लेकर अपनी हथेली पर रगड़ना है।
- यदि साबूदाने से पाउडर जैसा ज्यादा निकल रहा है तो वह नकली वह मिलावटी साबूदाना है।
- जबकि असली साबूदाने से ज्यादा सफेद पाउडर नहीं निकलता है।
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गेहूं का आटा असली है या नकली, यूं करें पहचान
पानी वाला टेस्ट करें
- सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी भरना है।
- अब इस पानी में आप साबूदाने डाल दें और छोड़ दें।
- यदि साबूदाना पानी में डालने के कुछ देर बाद बर्तन के तले में बैठ जाए तो यह असली है।
- वहीं अगर साबूदाने को केमिकल से बनाया गया होगा तो यह पानी में तैरता रहेगा।
ये भी पढ़ें: कहीं नकली पनीर तो नहीं खा रहे हैं आप...दाल वाले इस 1 वायरल तरीके से मिनटों में लगाएं पता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
- मिलावटी साबूदाने की पहचान कैसे करें?
- आप साबूदाने को पानी में डालें। यदि वह नीचे बैठ जाए तो यह असली है। नकली साबूदाना पानी में तैरने लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।