herzindagi
birth certificate

कहीं आपके बच्चे का Birth Certificate तो नहीं है नकली? यहां जानें चेक करने का आसान तरीका

अगर महिलाएं अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट चेक करना चाहती हैं कि वो असली है या नकली, तो बता दें कि कुछ तरीकों को अपनाकर इस बात का पता लगाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 18:08 IST

अक्सर महिलाओं को नहीं पता होता कि उनके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट असली बनकर आया है या नकली। ऐसे में यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपनाकर आप आसानी से पता लगा सकती हैं कि बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट फेक तो नहीं है। बता दें कि आजकल कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो जानकारी तो पूरी ले लेती हैं पर फेक सर्टिफिकेट जनरेट करती हैं। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनकर आए तो यहां दिए गए तरीकों से Fake का पता लगाया जा सकता है। जानते हैं, इन तरीकों के बारे में...

फेक बर्थ सर्टिफिकेट की पहचान कैसे करें?

फेक बर्थ सर्टिफिकेट को पहचानने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:

  • फेक बर्थ सर्टिफिकेट में अक्सर कुछ अलग फॉन्ट और लेआउट नजर आता है।
  • जब फेक बर्थ सर्टिफिकेट बनकर आता है तो गलत तिथि और समय लिखा होता है।

fake

  • नकली सर्टिफिकेट में अस्पष्ट या धुंधला प्रिंट नजर आ सकता है।
  • फेक बर्थ सर्टिफिकेट में कई बार गलत या अधूरा पता लिखा होता है।
  • सर्टिफिकेट में अगर गलत हस्ताक्षर दिखाई पड़ें तो इसका मतलब ये फेक बर्थ सर्टिफिकेट है।
  • पेपर की गुणवत्ता से पता लगाया जा सकता है कि बर्थ सर्टिफिकेट फेक है।
  • जब सरकारी लोगो या मुहर दोनों बर्थ सर्टिफिकेट में नहीं दिखाई पड़ते हैं तो ऐसे में पेपर फेक हो सकता है।
  • फेक बर्थ सर्टिफिकेट में बार-कोड और सीरियल नंबर या तो गलत होते हैं या होते ही नहीं है। इससे अलग बार-कोड को अगर स्कैन करें को कभी-कभी उसकी समय सीमा 6 महीने से 1 साल तक होती है, यानी तय समय सीमा के बाद सर्टिफिकेट अमान्य हो जाता है।

नोट - अगर आपको फेक बर्थ सर्टिफिकेट मिला है, तो तुरंत सरकारी अधिकारियों से संपर्क करें या शिकायत दर्ज करवाएं।

इसे भी पढ़ें - किसी व्यक्ति के मरने के बाद क्या करें उसके PAN, Aadhaar और Voter ID का? धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये काम

कैसे बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट?

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आप अपने राज्य या शहर के जन्म प्रमाण पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। साथ में जरूरी जानकारी जैसे- बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, पता आदि डालें।

birth certificate (2)

  • अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इनमें अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, पता प्रमाण आदि होते हैं।
  • फिर फीस का भुगतान करें।

ऑफलाइन आवेदन

  • नजदीकी जन्म प्रमाण पत्र कार्यालय में जाएं।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज जमा करें।
  • शुल्क का भुगतान करें।

आवश्यक दस्तावेज

  • अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • पता प्रमाण

ये भी पढ़ें - बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना क्यों है जरूरी? जानें एक नाम कैसे बचाता है परिवार को कानूनी प्रक्रिया से

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।