हल्दी से लेकर चीनी तक; खाने पीने में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये चीजें हो सकती हैं नकली, खराब चीजों की मिनटों में पहचान करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

How To Identify Fake Food Items: आज के समय मिलावट और नकली चीजें मार्केट में इतनी ज्यादा फैल गई है कि चाहे हल्दी हो या सुबह की चाय में घुलने वाली चीनी हर चीज नकली बेची जा रही हैं।
image
image

बाजारों में अक्सर यही मिलावटी चीजें खुलेआम मिलती है। अब पैकेज फूड पर भी भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि एक्सपाईरी डेट हटाकर लोग इसे बेच रहे हैं। कई बार लोग सस्ते के चक्कर में चीजें खरीद लेते हैं, लेकिन यह इनकी सेहत पर असर डालते हैं। लाल मिर्च पाउडर, तेल, दही और मसाले जैसी कई चीजें हैं, जिसमें असली और नकली की पहचान करना मुश्किल होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे ध्यान में रखकर आप अपने घर में पड़ी चीजों की पहचान कर सकती हैं।

कैसे देखें कि दूध खराब है या नहीं?

कई बार दुकानदार दूध की थैली पर एक्सपाईरी डेट बदल देते हैं। ऐसे में जैसे ही आप दूध में घर लाकर गर्म करती हैं, यह तुरंत खराब हो जाता है। लोग दुकानदार से शिकायत भी नहीं कर पाते कि दूध खराब था। अगर आपके साथ बार-बार ऐसा होता है, तो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप बंद पैकेट से ही इसकी पहचान कर सकती हैं।

  • अगर दूध खराब होगा, तो पैकेट में अंदर की तरफ आपको दूध के थक्के नजर आएंगे।
  • यह दूध हिलाने पर अंदर की तरफ चिपक जाते हैं।
  • आप ध्यान देंगी कि जब दूध खराब नहीं होता, तो यह पैकेट में हिलाने पर अंदर थक्के नहीं बनाता। यह पानी की तरह हिलता है।
how to identify fake groceries and vegetables in minutes know easy tricks

नकली हल्दी का पता कैसे लगाएं?

  • हल्दी ऐसी चीज है, जो हर दिन इस्तेमाल होती है। अगर आप नकली हल्दी यूज कर रही हैं, तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।
  • नकली हल्दी का पता लगाने के लिए सबसे पहले 1 ग्लास में पानी लें।
  • पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • अगर पानी बहुत ज्यादा पीला नहीं हुआ है, तो इसका अर्थ है हल्दी ठीक है।
  • अगर पानी बहुत ज्यादा पीला हो गया है, तो हल्दी नकली है। इसमें रंग मिला हो सकता है।
  • यह फेक चीजों की पहचान करने का अच्छा तरीका है।
Identifying fake turmeric powder

ब्रेड एक्सपायर है कैसे पता लगाएं?

कई बार आपने ध्यान दिया होगा कि ब्रेड पर एक्सपायरी डेट 5 दिन के बाद की होती है, लेकिन ब्रेड सॉफ्ट नहीं होता। इसका कारण यह हो सकता है कि उसकी एक्सपायरी डेट मिटाकर दूसरी लिखी गई हो। आजकल ऐसा होना आम बात है। केवल डेट लिखे होने से आप उसके एक्सपायर होने का पता नहीं लगा सकती।

  • अगर आप ब्रेड खरीदने जा रही हैं, तो आप ध्यान देना चाहिए कि ब्रेड ऊपर से छूने में सॉफ्ट है या नहीं।
  • ब्रेड खरीद लिया है, तो आप इसका पैकेट खोलकर स्लाइस निकलें।
  • अगर ब्रेड एक्सपायर होगा तो इसके स्लाइस उठाते ही टूटने लगेंगे। इसका अर्थ है कि ब्रेड एक्सपायर हो गया है या होने वाला है।
how to identify fake groceries and vegetables in minutes know easy tricksdfg

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP