आजकल बाजारों में धड़ल्ले से खुलेआम केमिकल से पकी सब्जियों और फलों की बिक्री हो रही है। इनके सेवन से हमारा शरीर को फायदा मिलने की जगह नुकसान होता है। इन सब्जी और फलों को खाने से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में हम समस्या यह होती है कि आखिर किन तरीकों से इन हानिकारक रसायन में पकी सब्जियों और फलों की पहचान की जाए। गर्मियों के मौसम में हम सेहतमंद रहने के लिए लौकी और तोरई का सेवन करते हैं। ताकि खुद को हेल्दी रखा जा सके।
आपको बता दें लौकी और तोरई को पकाने में सबसे ज्यादा केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। इंजेक्शन की मदद से रातोंरात एक छोटी सी लौकी को सुबह तक बड़ा किया जा सकता है। ऐसे में उस जहरीली लौकी को खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब होने लगता है। अगर आप भी सब्जी खरीदते वक्त सिर्फ रंग और चमक देखकर लौकी या तोरई घर ला रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। आज हम आपको इस आर्टिकल में तीन ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप केमिकल से पकाई गई लौकी और तोरई की पहचान कर सकती हैं।
आप छिलके से लौकी और तोरई की पहचान कर सकती हैं। केमिकल से पकाई गई लौकी और तोरई के छिलके पर सफेद रंग की लेयर और चमक भी कम होती है। जबकि नेचुरल तरीके से पकाई गई इन दोनों चीजों का छिलका एकदम चिकना और चमकदार होता है। इस तरह आप छिलके से इन सब्जियों की पहचान कर सकती हैं।
आप असली और नकली लौकी और तोरई की पहचान करने के लिए उसको बीच से काटकर देखें। यदि काटने के बाद आपको अजीब सी स्मेल आ रही है तो यानि इसको पकाने में रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। जबकि प्राकृतिक रूप से पकी सब्जी में आपको एक अलग ही फ्रेश खुशबू आने लग जाएगी। ऐसे में आप महक से असली और नकली लौकी और तोरई का पता लगा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: Real VS Fake Muskmelon Identify Tricks: केमिकल से पके हुए खरबूजे की इन 3 तरीकों से करें पहचान
इसके अलावा आप इन दोनों सब्जियों को पकाकर भी पता लगा सकती हैं। यदि इन सब्जियों को केमिकल से पकाया गया होगा तो इनको पकने में समय ज्यादा लगेगा। वहीं नेचुरल तरह से पकी हुई सब्जियां बहुत जल्दी गल जाती हैं। इनको पकने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
ऐसे में आप ऊपर बताए गए इन तरीकों की मदद से असली और नकली लौकी और तोरई की पहचान कर सकती हैं। यह आपकी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।