Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

मैदा में मिलावट की पहचान के लिए आप भी अपनाएं ये तरीके

इस लेख को पढ़ने के बाद आप मैदा में मिलावट की पहचान आसानी से घर पर ही कर सकती हैं, जानिए कैसे।
Updated:- 2021-11-10, 13:18 IST
tips to identify adulteration in maida

अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि क्या आप बता सकती हैं कि आपके घर में मौजूद मैदा में किसी चीज की मिलावट तो नहीं हैं, फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, कुछ देर सोचने के बाद इस सवाल का जवाब ना दें सके। खैर, मैदा भारतीय किचन का एक अहम् हिस्सा है। इसके इस्तेमाल से मिठाई, पिज्जा, बर्गर आदि कई चीजें घर पर आसानी से बनाई जाती है। लेकिन, बाज़ार में आजकल एक नहीं बल्कि कई तरह के पैकेट बंद या खुला मैदा मिलता है, जिसमें कभी-कभी मिलावट की शिकायत भी आती है।

ऐसे में असली और नकली मैदा की पहचान करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आसानी से चार से पांच मिनट में मालूम कर सकती हैं कि मैदा में मिलावट है या नहीं, तो आइए जानते हैं।

हाइड्रोक्लोरिक एसिड का करें इस्तेमाल

how to identify adulteration in maida inside

अन्य दिनों के मुकाबले किसी त्योहारों के मौसम में मिलावट की खबरें तेजी से आने लगती है। ऐसे में मैदा में चॉक पाउडर, वीड सीड्स और बोरिक पाउडर जैसी चीजों की मिलावट की खबरें आती रहती है। ऐसे में इन चीजों की मिलावट की वजह से विटामिन और न्यूट्रिएंट्स बहुत कम होता है। कभी-कभी मिलावटी मैदा का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो जाते हैं। ऐसे में हाइड्रोक्लोरिक एसिड द्वारा मिलावटी मैदा का पहचान आसानी से कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:हरी मिर्च से कर सकते हैं बहुत सारे काम, जानिए 10 आसान किचन हैक्स

इस तरह करें पहचान

identify adulteration in maida inside

मैदा में मिलावट की पहचान करने के लिए सबसे पहले आप एक टेस्ट ट्यूब लीजिए। टेस्ट ट्यूब लेने के बाद एक से चम्मच मैदा डाल लीजिए। अब इसमें तीन से चार हाइड्रोक्लोरिक एसिड की बूंदें डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। (बेसन में मिलावट की पहचान करें) कुछ देर बाद अगर इस परिक्षण के दौरान मैदा में अगर चॉक पाउडरका मिश्रण होगा तो इसमें अपने आप बुदबुदाहट होगी। अगर बुदबुदाहट होती है, तो आप बोल सकती हैं कि मैदा में मिलावट है।

नींबू की मदद लीजिए

tips to identify adulteration in maida inside

अगर आपके पास हाइड्रोक्लोरिक एसिड नहीं हैं, तो आप नींबू की सहायता से भी मैदा में मिलावट की पहचान आसानी से कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से चार से पांच मिनट में मालूम चल जायेगा कि मैदा में किसी चीज का मिलावट है या नहीं। आपकी जानकारी के दें कि चॉक/खड़िया मिट्टी में कैल्शियम कार्बोनेट होता है। जैसे ही इन चीजों पर नींबू का रस पड़ता है अपने आप बुलबुले दिखाई देने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:प्याज, लहसुन और अदरक छीलना हो जाएगा आसान जब आप फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स

इस तरह करें पहचान

how to identify adulteration in maida inside

मिलावट की पहचान करने के लिए एक से दो चम्मच मैदा को किसी बरतन में रखें। अब इस मैदा में दो से चार चम्मच पानी डालकर गिला कर लीजिए। ध्यान रहें आटे की तरह नहीं गूथना हैं। अब आप इस मिश्रण में तीन से चार चम्मच नींबू के रस को डालकर एक मिनट के लिए छोड़ दीजिए। (घी में मिलावट की जांच करें) अगर मिश्रण में बुलबुले दिखाई दें तो ये बोल सकती हैं कि मैदा में मिलावट है।

अगर आपको बेसन और आटे में मिलावट की शक हैं, तो आप इसी परिक्षण के द्वारा मिलावट की पहचान आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.eatrightbasket.com,imimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।