अदरक, लहसुन और प्याज वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं, लेकिन इन्हें छीलना और काटना बहुत ही मेहनत वाला काम होता है। ऐसे में अगर कई लोगों के लिए खाना बनाना हो तब तो ये और भी ज्यादा बड़ी समस्या खड़ी कर देते हैं। अगर देखा जाए तो अदरक, लहसुन और प्याज को छीलना और काटना हर किसी के लिए टाइम कंज्यूमिंग होता है, लेकिन अगर कुछ चॉपिंग और पीलिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाए तो ये काम भी आसान हो सकता है।
इन्हें छीलना और काटना अगर आपको मुश्किल लग रहा है तो आपकी सुविधा के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं इन्हें छीलने के कुछ आसान हैक्स। हर चीज़ को छीलने के लिए तीन अलग-अलग हैक्स बताए गए हैं जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।
प्याज को छीलने के तीन आसान तरीके-
प्याज को काटना और छीलना दोनों ही मेहनत वाला काम है क्योंकि इससे छीलने में समय लगता है और काटते समय आंसू आते हैं। पर इसके लिए भी कुछ हैक्स हैं।
1. पानी में डुबाकर छीलें:
प्याज को आधा काटकर पानी की कटोरी में डाल दें। छिलके भी आसानी से निकल जाएंगे और प्याज काटते समय आंसू भी नहीं आएंगे।
2. प्याज के क्राउन को काटें:
आप प्याज के क्राउन और रूट को पहले काट दें और फिर बीच के हिस्से से छिलका निकालें। आपके छिलके आसानी से निकल जाएंगे और 8 सेकंड के अंदर ही प्याज छिल जाएगा।
3. प्याज को करें पंच:
प्याज को पंच कर आप आसानी से उसका छिलका निकाल सकते हैं। ये देसी तरीका है और इसे आप क्विक पीलिंग हैक मान सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- अलग-अलग तरह से प्याज को काटने और छीलने के लिए 5 आसान Tips
अदरक को छीलने के आसान तरीके-
अदरक को छीलना कई लोगों को अच्छा नहीं लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका छिलका बहुत मुश्किल से निकलता है और साथ ही साथ ये काफी इरिटेटिंग काम होता है क्योंकि इसका छिलका बहुत ज्यादा चिपका हुआ रहता है।
1. चाकू की जगह चम्मच का इस्तेमाल:
अदरक छीलते समय चाकू का इस्तेमाल करने की जगह चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे अदरक जल्दी छिलेगी और आपका काम भी जल्दी खत्म हो जाएगा।
2. वेजिटेबल पीलर आएगा काम:
अदरक छीलने के लिए सबसे अच्छा काम वेजिटेबल पीलर कर सकता है। इससे सिर्फ कुछ सेकंड के अंदर ही आप 2 इंच का अदरक का टुकड़ा छील सकते हैं। जैसे आलू के साथ किया जाता है वैसे ही अदरक के साथ भी वेजिटेबल पीलर का इस्तेमाल करें।
3. अदरक को डालें गर्म पानी में:
अदरक को छीलने का तीसरा सबसे आसान तरीका हो सकता है गर्म पानी से इसे छीलना। आप अदरक को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में डुबा कर रख दें, फिर चाहें किसी भी चीज़ से अदरक छीलें वो आसानी से छिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- इन chopping hacks की मदद से चुटकियों में काटें फल व सब्जी
लहसुन को छीलने के आसान तरीके-
सबसे मुश्किल काम जो हमें लगता है वो है लहसुन को छीलना। लहसुन गीला और चिपचिपा होता है और साथ ही साथ इसका छिलका बहुत ज्यादा स्टिकी होता है जो आसानी से नहीं निकलता है। ऐसे में लहसुन को छीलने के लिए आपको कुछ ट्रिक्स आजमानी चाहिए।
1. ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल:
अगर आपको बहुत सारे लहसुन एक साथ छीलने हैं तो उसके लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपने चाकू में कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की डाल सकती हैं जिससे आप आसानी से लहसुन को छील और काट सकें।
2. लहसुन का क्राउन काटें:
लहसुन को कई लोग उसके नीचे के हिस्से से छीलना शुरू करते हैं, लेकिन इसे छीलने का सबसे आसान तरीका है इसका क्राउन काटना। आप एक बार क्राउन काटेंगे तो नीचे का छिलका आसानी से निकल सकता है।
3. लहसुन को गर्म पानी में भिगोएं:
जिस तरह से हमने अदरक के साथ किया था वैसा ही काम लहसुन के साथ भी किया जा सकता है। इसे गर्म पानी में डुबोएं और उसके बाद क्राउन की तरफ से छीलें। लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।
ये सभी हैक्स हमारे हर रोज़ के कामों में मदद कर सकते हैं। ये हैक्स बहुत ही आसान हैं और आप इन्हें ट्राई जरूर करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।