क्या कुकर से बाहर निकल आता है खाना? ये चीजें ढक्कन पर लगा लें

खाना बनाना तो बहुत आसान है लेकिन लोगों के लिए खाना बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन को समझना बहुत मुश्किल काम है। कई बार ऐसा भी होता है कि खाना को बनाने में काफी वक्त लग जाता है क्योंकि लोगों को खाने के बर्तन के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। हालांकि, खाने बनाने के लिए सबसे ज्यादा कुकर का उपयोग किया जाता है।
क्योंकि प्रेशर कुकर एक ऐसा साधन है जो लगभग हर भारतीय किचन का अहम हिस्सा बन चुका है। हम कुकर में तीखे से लेकर मीठा तक सब कुछ पका सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब महिलाएं खाना बनाती हैं, तो कुकर से बाहर खाने का पानी निकल आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपके इस लेख में बताए गए टिप्स काम आ सकते हैं।
ढक्कन पर लगा लें आटा
अगर आप चाहती हैं कि आपका खाना एकदम परफेक्ट बने और खाना कुकर से बाहर भी न आए, तो आप कुकर के ढक्कन पर आटे की लोई लगा सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका ढक्कन से हवा नहीं निकलेगी बल्कि खाना बाहर भी नहीं आएगा। इसके लिए आप कुकर का ढक्कन बंद करने के बाद इसके आसपास आटा लगा दें। (प्रेशर कुकर से जुड़े अमेजिंग हैक्स)
इसे ज़रूर पढ़ें-कुकर में दाल पकाते वक्त न करें ये गलतियां
तेल आएगा काम
कई बार ऐसा होता है कि कुकर से हवा निकलती है, जिसकी वजह से खाना जल जाता है। अगर आपका भी खाना कुकर से बाहर निकल जाता है, तो आप दक्कन के ऊपर तेल लगा सकती हैं। क्योंकि ऐसा करने से आपका खाना कुकर से बाहर नहीं आएगा और आपका खाना जलेगा भी नहीं।
सीटी को करें चेक
आप खाना बनाने से पहले प्रेशर कुकर की सीटी को भी चेक कर लें। क्योकि कई बार कुकर की सीटी सही तरीके नहीं लगी होती है और इसकी वजह से खाना बाहर आ जाता है। अगर आपकी सीटी खराब है, तो बेहतर होगा कि आप इसे बदल लें और इस्तेमाल करें।
कुकर से खाना बाहर आने के कारण
- जब आप कुकर में बहुत अधिक खाना होता है, तब पानी कुकर से बाहर निकल आता है।
- जब कुकर में बहुत अधिक पानी भरा होता है, तब वह दाल के साथ मिक्स होकर सीटी के साथ बाहर निकल आता है।
- छोटे कुकर के लिए जब आप बड़ा गैस बर्नर का इस्तेमाल करती हैं, तो खाना बाहर निकलने की समस्या पैदा हो जाती है।
- अगर आप कुकर में से फोर्सफुली प्रेशर को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, तब भी प्रेशर के साथ खाने का पानी बाहर आ जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्रेशर कुकर की रबर ढीली होने से लेकर खाना बाहर निकलने वाली परेशानियों का ऐसे निकालें हल
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और किचन हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।