अंडे को कैसे खाएं कि सेहत को हो फायदा

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और सर्दियों के साथ ही एग लवर्स की खुशियां भी दो गुनी हो गई हैं। वैसे तो अंडे हर मौसम में खाए जा सकते हैं मगर सर्दियों में इन्हें खाने का मजा ही कुछ और होता है। अंडों में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे शरीर के लिेए फायदेमंद होते हैं। सर्दियों के समय में अंडा खाने से शरीर में गर्मी भी बनी रहती हैं इसलिए एग लवर्स इस मौसम में अपने अंडा खाने के शौक को अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं।
अंडों में कैलोरीज भी कम होती है और प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि हम आपको बता दें कि अंडों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कैसे फायादा पहुंचाते हें यह इसके प्रयोग के तरीकों पर भी निर्भर करता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अंडों को किस तरह खाने से आपकी सेहत को फायदा होगा।
Read More: ब्रेकफास्ट बनेगा हेल्दी, अगर खाएंगी स्ट्फ्ड अंडा सलाद
अंडे को कैसे खाएं
सबसे पहले तो यह जान लें कि अंडे को पका कर और कच्चा किसी भी तरह से खाया जा सकता है। अगर आप कच्चा अंडा खाती हैं तो जान लें कि कच्चे अंडों में कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं जो आपके शरीर में पहुंच कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अंडों को हमेशा पकाकर ही खाना चाहिए। दरअसल, अंडों में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो उसे पकाने के बाद ही शरीर को फायदा पहुंचाते हैं वही अंडे को कच्चा खाने से वह तत्व शरीर में पच नहीं पाते और बीमारी का कारण बन जाते हैं। अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। इसका कारण यह है कि तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे ये आसानी से पच जाते हैं।
Read More: सर्दियों में घर पर शाही अंडे की सब्जी बनाने की रेसिपी जानिए
अंडों को बॉयल करने का सही तरीका
अंडों को बॉयल करना कितना आसान काम लगता है न। मगर, अंडों को सही तरह बॉयल करना और सही तापमान पर बॉयल करना बहुत कम लोगों को पता होता है। बहुत सारे लोग अंडों को जल्दी बॉयल करने के चक्कर में उसे तेज आंच पर चढ़ा देते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। इन्हें ज्यादा तापमान पर नहीं पकाना चाहिए। ज्यादा तापमान में पकाने से अंडों में मौजूद प्रोटीन तो आपको मिलता है मगर कई दूसरे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडों को ज्यादा गर्म तापमान में पकाने से इसमें मौजूद विटामिन ए 17% से 20% तक कम हो जाता है। ज्यादा आंच में अंडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी घट जाते हैं। इसलिए अगर अंडों को आप ज्यादा देर तक या तेज आंच पर पकाएंगी तो इसे खाने से सेहत को फायदा होने की जगह नुकसान ही होगा।
अंडों को पौष्टिक बनाने का तरीका
- अगर आप अंडा खाने की शौकीन हैं तो हमेशा उबले हुए या अंडे का ऑमलेट बना कर खाएं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं।
- अंडों को और भी ज्यादा पौष्टिक बनाना है तो आपको अंडे की डिश बनानी चाहिए और इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए।
- अंडों को ऐसे तेल में फ्राई करें जो हाई टेम्परेचर पर स्टेबल रहते हैं, जैसे- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बटर और कोकोनट ऑयल आदि।
- सफेद अंडों की जगह हमेशा देशी अंडे खाऐं। यह अंडे डार्क ब्राउन कलर के होते हैं। यह अंडे काफी गर्म होते हैं इसलिए एक बार में 2 से ज्यादा देशी अंडे न खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।