गंदे-चिपचिपे पीले लंच बॉक्स को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

बच्चों के लंच बॉक्स में डेली पराठे और सब्जी जैसे दूसरे फूड आइटम्स पैक करने से उसमें इनके दाग रह जाते हैं जिससे लंच बॉक्स पीले, चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं ऐसे में आप इन तरीकों से करें इनकी सफाई।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-21, 13:56 IST
how to clean stained lunch box

प्लास्टिक के बर्तन हो या लंच बॉक्स रोज रोज दाल, सब्जी और पराठे रखने से उनमें तेल और मसाले जम जाते हैं। तेल मसाले के दाग से लंचबॉक्स पीले हो जाते हैं। इसे रोज रोज अच्छे से साफ भी नहीं किया जा सकता है। तेल मसाले के कारण कई बार लंच बॉक्स पीले भी पड़ने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको आपके लंच बॉक्स को साफ करने के कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे आपके लंच बॉक्स में जमी गंदगी साफ हो जाएगी। इन तरीकों के इस्तेमाल से आपके लंच बॉक्स के लीड और गैसकेट में जमी गंदगी, काई और मैल भी साफ हो जाएगी।

लंच बॉक्स साफ करने के लिए सामग्री

how to wash lunch box

  • 2 चम्मच कास्टिक सोडा
  • एक कटोरी दो चम्मच बेकिंग सोडा लें
  • 2 चम्मच लिक्विड डिश वॉश 
  • 3 चम्मच सिरका

कैसे करें लंच बॉक्स की सफाई

how to clean dirty lunch box

  • लंच बॉक्स को साफ करने से पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें 2 चम्मच कास्टिक सोडा और डिटर्जेंट मिलाएं।
  • अब इस मिक्स में लंच बॉक्स, लीड और गैसकेट को डालकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
  • तब तक एक बाउल में  2-4 चम्मच बेकिंग सोडा, 3 चम्मच लिक्विड डिश वॉश, 3 चम्मच सिरका या नींबू का रसडालकर मिक्स करें और पेस्ट बना लें।
  • आधा घंटे बाद सभी लंच बॉक्स, गैसकेट और लीड को निकाल लें और स्क्रबर की मदद से सभी में बनाए हुए पेस्ट को लगाएं।
  • अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर टूथब्रश और स्क्रबर से रगड़कर साफ करना शुरू करें।
  • अच्छे से रगड़ने से सभी गंदगी साफ हो जाएगी। अब इसे साफ पानी से धो लें और लंच बॉक्स को धूप में सूखा लें।
  • बेकिंग सोडा और सिरका से आपके लंच बॉक्स में जमी सारी गंदगी साफ हो जाएगी और सिरका से Germs भी साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे 

लंच बॉक्स की सफाई करते वक्त क्या न करें

how to clean sticky and dirty lunch box

  • लंच बॉक्स की जब सफाई कर रहे हो तब ग्लव्स पहन लें क्योंकि कास्टिक सोडा बहुत हार्ड सोडा है, जिसके डायरेक्ट इस्तेमाल से आपके हाथों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • किसी भी हार्ड या तार वाले स्क्रबर से लंच बॉक्स की सफाई न करें नहीं तो स्क्रैच पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : एल्यूमिनियम की कड़ाही चाहे कितनी भी काली हो, इस टिप्‍स से हो जाएगी एकदम नई

 

बताए गए तरीके से आप अपने सभी लंच बॉक्स की सफाई कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।