बिना साफ किए न रखें पीतल के पुराने बर्तन, स्टोर करने से पहले अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे; नए जैसे चमकते रहेंगे

क्या आपके पीतल के बर्तन काले पड़ रहे हैं? अगर हां, तो आप नीचे लेख में बताए गए देसी नुस्खे आजमा सकती हैं। इन्हें अगर आप बर्तनों को स्टोर करने से पहले करती हैं, तो आप जब भी बर्तनों को निकालेंगी, तो वह नए जैसे चमचमाते हुए दिखेंगे।
Updated:- 2026-11-27, 15:03 IST
How to clean brass utensils before storing

Image Credit-Gemini (Ai)

त्योहार में होने वाले पूजा-पाठ के मौके पर पीतल के बर्तनों का खास इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इन्हें बिना साफ किए दोबारा स्टोर करके रख दिया जाता है, लेकिन इस दौरान अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो ये काले होकर खराब हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप न केवल पीतल के पुराने बर्तनों को साफ करके रख सकती हैं, बल्कि जब भी इन्हें निकालेंगी, तो ये नए जैसे चमकते रहेंगे। नीचे पीतल के बर्तनों को सुरक्षित रखने के तरीके जानें।

तांबे के बर्तन को स्टोर करने से पहले साफ करना क्यों जरूरी है?

अक्सर नमी और हवा के संपर्क में आने से पीतल के बर्तन काले पड़ जाते हैं। अगर आप इन्हें बिना साफ किए अलमारी या बक्से में रख देती हैं, तो इस पर मौजूद नमी इन्हें खराब कर सकती हैं।

how to clean old brass utensils Magnific.com

ऐसे में जरूरी है कि आप इन्हें पैक करने से पहले साफ करें और फिर अच्छे से पैक करके रखें। हालांकि, इसके लिए आपको पीतल के पुराने और काले पड़ चुके बर्तनों को घंटे बैठकर रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पढ़ें स्टोर करने से पहले अपनाएं दादी-नानी के ये 5 घरेलू सफाई वाले नुस्खे।

इसे भी पढ़ें- Winter Kitchen Hack: ठंड में बर्तन धोने के 4 'स्मार्ट और आसान हैक्स', झटपट होंगे साफ

1. नींबू और नमक वाला तरीका आजमाकर करें साफ

नींबू का खट्टापन और नमक का हल्का खुरदरापन मिलकर पीतल पर जमी कालिख और दाग को आसानी से काट देते हैं। इस उपाय से बर्तन कुछ ही मिनटों में फिर से चमकने लगते हैं।

How To Clean Brass Utensils Help Of Lemon And Salt Magnific.Com

  • इसके लिए आधा कटा हुआ नींबू लें।
  • अब उस पर थोड़ा नमक छिड़कें।
  • इसके बाद बर्तन के काले पड़े हिस्सों पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछे।
  • अब इसे कपड़े में बांधकर स्टोर करें।

2. पकी इमली से चमकाएं तांबे के बर्तन

अगर आपकी किचन में इमली का पल्प यानी गुदा रखा है, तो यह आपके लिए कमाल का साबित हो सकता है। बता दें कि इमली में मौजूद प्राकृतिक अम्ल पीतल के बर्तनों की पुरानी से पुरानी कालिख को साफ करने में बेहद असरदार होता है। यह तरीका खासतौर पर बारीक नक्काशी वाले बर्तनों के लिए बहुत अच्छा है।

How to clean brass pooja items at home Magnific.Com

  • इमली को थोड़े पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा गूदा निकाल लें।
  • इस गूदे को बर्तन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • स्पंज या मुलायम कपड़े से रगड़ें, धोएं और तुरंत सुखा लें।
  • अब बर्तन को पैक करके अलमारी या बक्से में रखें।

3. बेसन, हल्दी और नींबू का पेस्ट वाला तरीका करें इस्तेमाल

बेसन, हल्दी और नींबू का पेस्ट वाला घरेलू मिश्रण बर्तन की गंदगी साफ करने के साथ-साथ इसकी प्राकृतिक चमक को भी बनाए रखने में मदद करता है। खासकर अगर बर्तन पर कोई दाग या धब्बा मौजूद है, तो यह तरीका जरूर आजमाएं। नीचे जानें कैसे?

  • इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा बेसन लें।
  • अब इसमें चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • इसके बाद पूरे बर्तन पर अच्छी तरह लगाएं और हल्का रगड़ें।
  • आखिर में पानी से धोने के बाद बर्तन को मुलायम सूती कपड़े से पोंछकर सुखाएं।
  • अब इसे स्टोर करके अलमारी में रखें।

4. दही और नमक से चमकाएं तांबे के बर्तन

अगर आप ऊपर वाले तरीके नहीं आजमाना चाहती हैं, तो आप दही और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि खट्टा दही और नमक पीतल के बर्तनों को चमकाने का असरदार घरेलू तरीका है। यह रोजमर्रा या पूजा के बाद हल्की कालिख हटाने के लिए बेहतरीन है।

How To Clean Brass Help Of Curd Magnific.Com

  • सबसे पहले दो चम्मच खट्टे दही में थोड़ा सा नमक मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद बर्तनों को साफ पानी से धोएं।
  • इसके बाद साफ कपड़े से पोंछकर सुखाएं ताकि नमी न बचे।

5. राख से साफ करें तांबे के काले बर्तन

अगर आपके घर में राख रखी है, तो आप इसकी मदद से भी तांबे के काले पड़ चुके बर्तनों को चमका सकती हैं। यह बर्तन की ऊपरी गंदगी को जल्दी हटाकर उसे फिर से चमका देता है।

brass utensil cleaning Magnific.Com

  • राख का इस्तेमाल करने से पहले इसे किसी बर्तन या कटोरी में छानकर निकालें।
  • अब इसमें थोड़ा पानी या नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • इसके बाद इसे बर्तन पर लगाकर थोड़ा जोर लगाकर रगड़ें।
  • अच्छी तरह धोने के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर ही स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें- कांच के बर्तनों की चमक सालों-साल तक रहेगी बरकरार, बस इन तरीकों से करें देखभाल

किसी भी नुस्खे से साफ करने के बाद बर्तन को पूरी तरह सुखाना सबसे जरूरी है। हल्की सी नमी भी बर्तन को दोबारा काला कर सकती है, इसलिए इन्हें अखबार या सूती कपड़े में लपेटकर सूखी जगह पर रखें। ऐसे ही कारगर और कमाल के हैक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें।

 

FAQ
बिना साफ किए पीतल के बर्तन स्टोर करने से क्या नुकसान होता है?
गंदगी और नमी के कारण बर्तनों पर स्थायी दाग पड़ सकते हैं और धातु धीरे-धीरे खराब होने लगती है।
क्या इमली से पीतल के पुराने बर्तन साफ किए जा सकते हैं?
हां, पानी में भीगी हुई इमली का गूदा बर्तनों पर 10 मिनट लगाकर रगड़ने से वे नए जैसे चमक उठते हैं।
पीतल की मूर्तियों या नक्काशीदार बर्तनों को कैसे साफ करें?
बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर पुराने टूथब्रश की मदद से कोनों की सफाई करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।