रसोई के चिकनाई भरे कपड़े होंगे झटपट साफ, बस प्रेशर कुकर में डालने की पड़ेगी जरूरत
-1793796585952.webp)
किचन की स्लैब को साफ करने के लिए आमतौर पर लोग कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। इन कपड़ों को अगर रोजाना अच्छे से न धुला जाए, तो उसमें अजीब सी चिपचिपाहट रह जाती है, जो धीरे-धीरे बदबू का कारण बन जाता है। ऐसे में लोग इन कपड़ों को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको बता दें कि आप डिजर्टेंज और प्रेशर कुकर की मदद से ग्रीस वाले कपड़ों को आसानी से चमका सकती हैं।
प्रेशर कुकर में किचन साफ करने वाला गंदा कपड़ा कैसे साफ करें?
प्रेशर कुकर वाला हैक सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि इसमें खाना बनाने के अलावा कपड़े भी उबाले जा सकते हैं, लेकिन यह ट्रिक वाकई बहुत असरदार है। इसे आजमाने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
-1793798361145.webp)
- सबसे पहले गंदे और चिकनाई वाले कपड़ों को अच्छी तरह झाड़ लें ताकि उन पर लगा सूखा कचरा निकल जाए।
- इसके साथ नॉर्मल डिटर्जेंट पाउडर, थोड़ा सा बेकिंग सोडा और आधा नींबू लें।
- अब एक बड़ा प्रेशर कुकर लें और उसमें इतना पानी डालें जिसमें आपके सारे गंदे कपड़े आसानी से डूब जाएं।
- ध्यान रखें कि पानी कुकर को पूरा ऊपर तक न भरें, लगभग आधा या थोड़ा ज्यादा खाली छोड़ें ताकि उबाल आने पर पानी बाहर न निकले।
- इस उबलते पानी में 2 से 3 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस या नींबू के टुकड़े डाल दें।
- इसमें मौजूद बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण कपड़ों की चिकनाई और तेल को काटने का काम करता है।
- अब अपने गंदे किचन के कपड़ों को इस पानी में डाल दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और गैस की मीडियम आंच पर एक या दो सीटी आने तक पकने दें।
- सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को अपने आप ठंडा होने दें। इसके बाद साफ पानी से धोकर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- काली पड़ गई हैं पीतल की चूड़ियां? किचन में मौजूद इन 3 चीजों से मिनटों में चमक उठेगी आपकी ज्वेलरी
क्यों है यह तरीका इतना फायदेमंद?
इसमें आपको हाथों से कपड़ों को घंटों रगड़ने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। उबलते पानी और बेकिंग सोडा की भाप से कपड़ों के रेशों में जमी जिद्दी चिकनाई अपने आप बाहर निकल जाती है। रसोई के नम कपड़ों से कीटाणु के कारण बदबू आने लगती है।
ये कपड़े कुकर में उबलने के कारण पूरी तरह सैनिटाइज हो जाते हैं और उनमें से बदबू गायब हो जाती है। यह तरीका बहुत कम समय लेता है। कुछ ही मिनटों में आपके सारे कपड़े चमक जाते हैं।

कुकर वाले तरीके को आजमाते समय जरूरी सावधानियां
इस ट्रिक का इस्तेमाल सिर्फ सूती या किचन के मोटे कपड़ों को साफ करने के लिए करें। रंग-बिरंगे या बहुत नाजुक सिंथेटिक कपड़ों को इस तरह न उबालें।
कुकर का ढक्कन खोलने से पहले पूरी तरह भाप निकल जाने दें, ताकि किसी तरह की दुर्घटना का खतरा न रहे। कुकर से निकालने के बाद कपड़ों को एक बार साफ पानी से जरूर खंगाल लें।
इसे भी पढ़ें- Easy Kitchen Hacks: ₹1 खर्च किए बिना साफ होंगे गंदे किचन टॉवल, जिद्दी से जिद्दी तेल के दाग भी चुटकियों में होंगे गायब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।