सिरेमिक क्रॉकरी से स्टिकी ऑयल को साफ करने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

Tips To Clean Oil Stains From Ceramic Utensils: खाना खाने का स्वाद तब और भी अधिक बढ़ जाता है जब डाइनिंग टेबल और बर्तन एकदम क्लीन हो। अगर खाना भी सही बना हो और टेबल भी क्लीन हो, लेकिन बर्तन पर ऑयल के निशान पड़े हो तो फिर कई बार उस बर्तन में खाने का मन नहीं करता है।
स्टील, तांबे और प्लास्टिक के बर्तन को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीका यूज करते हैं ताकि बर्तन अच्छे से साफ हो जाए। सेमेरिक क्रॉकरी ऐसे बर्तन होते हैं जिन्हें अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि सेमेरिक क्रॉकरी पर कई बार तेल चिपक जाता है जिसे साफ करने में परेशानी होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके सिरेमिक क्रॉकरी से स्टिकी ऑयल के निशान को साफ कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

खाना बनाने और घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि सिरेमिक क्रॉकरी पर मौजूद स्टिकी ऑयल को बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी आसानी से साफ करके चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1-2 लीटर पानी को डालें।
- अब पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडाको डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में बर्तन को डालकर लगभग 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 7 मिनट बाद स्क्रब से रगड़कर बर्तन को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे
नींबू का रस इस्तेमाल करें

सिरेमिक क्रॉकरी पर चिपके जिद्दी से जिद्दी तेल के निशान को हटाने के लिए आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सेमेरिक क्रॉकरी पर मौजूद सब्जी या मसाले के निशान भी आसानी से साफ हो जाएंगे। फॉलो करें ये टिप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 1-2 लीटर पानी को डालें।
- अब पानी में 3-4 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें और पानी में बर्तन को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- पानी जब ठंडा हो जाए तो क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर सेमेरिक क्रॉकरी को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:इस 1 चीज से किचन की कई परेशानियों को कर सकते हैं दूर, जानें कैसे
सिरके का इस्तेमाल करें

घर की सफाई या किसी अन्य बर्तन से सब्जी और मसाले का दाग हटाने के लिए कई लोग सिरके का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से सिरेमिक क्रॉकरी से स्टिकी ऑयल के निशान को भी आसानी से हटा सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 2 कप पानी में 2-3 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें।(टूटे Ceramic Items को ऐसे करें रिपेयर)
- अब सेमेरिक क्रॉकरी पर मिश्रण का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ समय बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इन टिप्स को भी करें फॉलो

बेकिंग सोडा, नींबू का रस और सिरका के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी सिरेमिक क्रॉकरी पर मौजूद स्टिकी ऑयल के निशान को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। इसके लिए अमोनिया पाउडर या फिर ब्लीच पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।