गंदी से गंदी Kitchen Sink हो जाएगी चुटकियों में Clean, बस अपनाएं ये तरीका

किचन सिंक हर रोज लगातार यूज होने और बचे हुए भोजन के फंसने के कारण गंदे हो जाते हैं। कई बार ये सिंक जाम भी हो जाते हैं, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है। ये किचन की खूबसूरती को तो बिगड़ता ही है साथ ही, पानी के ठीक से बहाव न होने के कारण उससे बदबू भी आने लगती है। यह किचन की बहुत बड़ी समस्या है। आज के इस लेख में हम आपको किचन सिंक से जुड़ी सभी परेशानियों को ठीक करने के तरीके बताएं, जिससे आपके किचन सिंक न सिर्फ चमक उठेगा बल्कि किचन की गंदगी भी साफ हो जाएगी।
किचन सिंक की गंदगी को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

कास्टिक सोडा की मदद से आप अपने किचन सिंक को वापस से चमका सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमरा किचन सिंक का नल खराब हो जाता है, जिससे उसमें से लगातार पानी की धारा बहती रहती है। लगातार पानी बहने के कारण सिंक में काई जम जाती है। साथ ही, लगातार पानी बहने से किचन सिंक के ड्रेन पाइप में भी काई समेत दूसरी गंदगी जम जाती है। ऐसे में आप इसे साफ करने के लिए कास्टिक सोडा का उपयोग कर सकती हैं।
किचन सिंक की सफाई के लिए कैसे करें कास्टिक सोडा का इस्तेमाल ( how to clean Sink with Caustic Soda)
- कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करने से पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।
- अब एक बाउल में कास्टिक सोडा लें और उसमें सिरका, बेकिंग सोडा, लिक्विड डिश वॉश को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक स्क्रबर की मदद से इसे सिंक के चारों ओर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आधे घंटे के बाद स्टील स्क्रबर और ब्रश की मदद से रगड़ना शुरू करें।
- धीरे धीरे आप देखेंगे कि आपके किचन सिंक की गंदगी साफ हो रही हैं।
- यदि इतने में भी साफ न हो तो आप एक दूसरे बाउल में कास्टिक सोडा लें और उसमें बाथरूम क्लीनरमिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को एक बार फिर सिंक में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- बाद में स्क्रबर से फिर रगड़े इस बार सिंक साफ हो जाएगा।
- इसके अलावा सिंक के जाम को ठीक करने के लिए दो कटोरी कास्टिक सोडा को सिंक में डालें।
- ऊपर से ठंडा पानी डालकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में पानी डालकर सिंक धो लें।
- इस एक पाउडर से आपके किचन सिंक से जुड़ी सभी समस्या दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: किचन टाइल्स के चिपचिपेपन को साफ करने के लिए बेहद कारगर है ये पाउडर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstocks and Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।