चुटकियों में चमक उठेगा गैस बर्नर, इस एक चीज से करें साफ

गैस बर्नर को यदि लंबे समय से साफ न करो तो वह चोक हो जाता है या फिर जल-जल कर काला पड़ जाता है। हर रोज गैस बर्नर की सफाई तो कोई भी नहीं कर सकता, लेकिन सफाई नहीं होने से बर्नर काले पड़ जाते हैं उसका क्या? सभी महिलाओं के दिमाग में यह ख्याल आता है कि उनके गैस स्टोव तो चमकते रहते हैं, लेकिन बर्नर एकदम काले पड़ जाते हैं। आप भी अपने बर्नर के कालेपन से परेशान हैं, तो कोई बात नहीं हम आपके बर्नर को चमकाने के लिए कुछ बढ़िया तरीका लाए हैं, जिससे बर्नर एकदम नया जैसा चमक जाएगा।
कैसे चमकाएं बर्नर
- गैस बर्नर को साफ करने के लिए आपको चाहिए बस ये तीन चीज
- गर्म पानी
- आधा नींबू
- एक पैकेट ईनो
कैसे करें गैस बर्नर की सफाई

- बर्नर की सफाई करने से पहले उसे निकालकर अच्छे से झाड़ लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- अब एक बाउल या मग में उबलता हुआ पानी लें।
- पानी में आधा नींबू को निचोड़ लें और उसमें एक ENO के पैकेटको काट कर मिक्स करें।
- अब पानी में बर्नर को डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- दो घंटे बाद स्क्रबर में डिश वॉश जेल या बार लगाकर बर्नर को रगड़ लें।
- अब ब्रश या टूथपिक से बर्नर के छेद को साफ करें और अच्छे से साफ कर पानी में धो लें।
इसे भी पढ़ें: बार-बार अटक जाता है सिंक का पानी तो इस ट्रिक की लें मदद, दूर हो जाएगी परेशानी
बर्नर साफ करने के लिए कास्टिक सोडा का ऐसे करें इस्तेमाल
- बर्नर की सफाई के लिए कास्टिक सोडा बेस्ट है, सफाई के लिए इन सामग्री का इस्तेमाल करें।
- दो कप गर्म पानी
- 3 चम्मच कास्टिक सोडा
- स्क्रबर और टूथ ब्रश
- डिश वॉश सोप या लिक्वीड
गैस बर्नर साफ करने का तरीका

- गैस बर्नर को साफ करने के लिए एक बाउल में गर्म पानी लें।
- पानी में 3 चम्मच कास्टिक सोडा डालकर मिक्स करें।
- अब उसमें बर्नर को डालकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें ताकि गंदगी साफ हो जाए।
- दो-ती घंटे बाद बर्नर को निकालकर पानी में धो लें और उसमें स्क्रबर से गंदगी को
- अब ब्रश या टूथपिक से बर्नर के छेद को साफ करें और अच्छे से साफ कर पानी में धो लें।
इसे भी पढ़ें: बेकिंग पाउडर नहीं इस सोडा से चमक उठेगा चिपचिपा स्लैब, ऐसे करें साफ
नोट- बर्नर की सफाई करने से पहले हाथ में ग्लव्स पहन लें, नहीं तो आपके हाथ ड्राई हो सकते हैं। कास्टिक सोडा और इनो में ऐसे केमिकल होते हैं, जो स्किन के डायरेक्ट कांटेक्ट में आने के बाद त्वचा को ड्राई करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik & Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।