बार-बार अटक जाता है सिंक का पानी तो इस ट्रिक की लें मदद, दूर हो जाएगी परेशानी

Kitchen Sink Unblocking Tips: रसोई के सिंक में पानी फंसना एक आम बात है, जिसे आप खुद घर पर ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

 
Kitchen Sink Unblocking Tips
Kitchen Sink Unblocking Tips

Kitchen Sink Unblocking Tips: रसोई में लगा सिंक अगर खराब हो जाए, तो पूरी रसोई का काम बड़ जाता है। पर ऐसा हर किसी के साथ होता है। फिर फर्क नहीं पड़ता है कि आप सिंक को कितना साफ रखते हैं। ऐसा होने पर आप मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदें, उससे अच्छा है कि आप खुद बिना किसी खर्च के सिंक को सही कर लें। आइए जानते हैं आप कैसे खराब सिंक को सही कर सकते हैं।

सिंक में पानी क्यों रुकता है?

Kitchen Sink Unblocking Tip

बर्तन धोते वक्त जाने आनजाने में कई सारी चीजें सिंक के पाइप में चली जाती हैं। शुरुआत में पाइप ठीक रहता है, पर चीजें जब ज्यादा फंस जाती हैं तो पानी सिंक में जमने लग जाता है। इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर एक ट्रिक को फॉलो करना चाहिए।

खराब सिंक को ठीक कैसे करें?

सिंक में पानी फंसने की परेशानी को ठीक करने का सबसे आसान और बढ़िया तरीका है कि आप उबलते हुए पानी को धार बनाते हुए सिंक में डालें। इससे सारी गंदगी निकल जाती है। आप चाहें तो इस पानी में 1 चम्मच बेकिंड सोडा भी मिला सकते हैं।

सिंक में पानी अटकता है तो ये ट्रिक करें फॉलो

अगर गर्म पानी के बाद भी आपका सिंक ठीक ना हो तो आप 1 बाउल पानी में आधा कप सिरका और बॉक्स पाउडर डाल दें। अब इस घोल को सिंक में डालें और 1 घंटे बाद सिंक में 1 बाल्टी पानी डाल दें। ऐसा करने से सिंक और सिंक का पाइप पूरी तरह से साफ हो जाता है।

Kitchen Sink Unblocking

सिंक में ना डालें खाना

इन दोनों टिप्स के साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि सिंक में खाना ना फंसे। बर्तन धोने से पहले ही बचा हुआ खाना किचन डस्टबिन में निकाल लें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP