Electric Kettle को घर पर साफ करने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

Tips to clean electric kettle: इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल आजकल लगभग हर घर में होता है। जब भी किसी को झट से पानी गर्म करना हो या फिर दूध गर्म करना हो तो केतली का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इसे मैगी बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं।
सर्दियों में केतली का इस्तेमाल कुछ अधिक ही होता है। ऐसे में हर रोज केतली का इस्तेमाल करने की वजह से केतली के साइड-साइड में या निचले भाग में गंदगी की एक मोटी परत जम जाती है।
इलेक्ट्रिक केतली को साफ करने की बात होती है, तो कई लोग उसे अच्छे से साफ नहीं पाते हैं। ऐसे में हम आपको घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में इलेक्ट्रिक केतली को साफ करके चमका सकते हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें (Uses of baking soda for claeaning)
खाना बनाने या घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल फर्श या कपड़े में लगे दाग को निकालने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि गंदी केतली को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 1/2 लीटर पानी को डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें।
- अब मिश्रण में क्लीनिंग स्पंज को डुबोकर केतली को साफ कर कर लें।
- केतली को साफ करने के बाद फ्रेश कपड़े से पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: कॉपर की थाली को साफ करने के अमेजिंग हैक्स
विनेगर का इस्तेमाल करें (Uses of vinegar for cleaning)
विनेगर जिसे कई लोग सिरका के नाम से भी जानते हैं। सिरका का इस्तेमाल व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने से लेकर क्लीनिंग में भी किया जाता है। ऐसे में गंदी से गंदी इलेक्ट्रिक केतली को आप सिरके के इस्तेमाल से आसानी से साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 बाउल में 1-2 चम्मच सिरके को डालें।
- अब इसमें 2-3 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में क्लीनिंग स्क्रब को डुबोकर केतली को साफ कर लें।
- नोट: आप चाहें तो मिश्रण को केतली के अंदर डालकर भी क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।