कुकर के अंदर चिपक गए हैं चावल? बिना रगड़े इस हैक से करें साफ...घंटों घिसने की नहीं रहेगी टेंशन

How to Remove Burnt Rice From a Cooker: इंडिया में लगभग हर घर की रसोई में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है। यह खाना पकाने में समय और मेहनत दोनों बचाता है। खासकर दाल और चावल बनाने में, लेकिन कई बार छोटी सी लापरवाही से कुकर जल जाता है, खासकर जब हम चावल पका रहे होते हैं। जले हुए कुकर को साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, क्योंकि जली हुई सतह पर चावल चिपक जाते हैं और उन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो घंटों रगड़ने के बाद भी कुकर पूरी तरह साफ नहीं हो पाता।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो अब आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी स्मार्ट ट्रिक सामने आई है, जो जले हुए कुकर को साफ करने का बेहद आसान तरीका बताती है। चावल बनाते समय जले हुए कुकर को बिना ज्यादा मेहनत के चमकाया जा सकता है। आइए जानें, कुकर में चावल जल जाए, तो कैसे साफ करें?
यह भी देखें- पुराने कुकर पर लग गए हैं जिद्दी दाग? इन हैक्स की मदद से चमकाएं
क्या-क्या चाहिए?
- नमक
- बेकिंग सोडा
- एसिडिक पाउडर (इनो)
- पानी
- लिक्विड सोप
- डिटर्जेंट पाउडर
जले हुए कुकर को कैसे साफ करें?
अगर आपके कुकर में भी चावल जल गए हैं और अब कुकर साफ नहीं हो रहा है, तो आपको सबसे पहले कुकर में पानी भरना है। कुकर को पानी से आधा भरें। अब पानी में नमक, इनो, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। कुकर को मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट के लिए गरम होने दें। जले हुए चावल को बीच-बीच में करछी की मदद से छुड़ाने की कोशिश करें।
कुकर के जले हुए दाग कैसे हटाएं?
- अगले स्टेप में गैस को बंद कर दें। कुकर को पानी के साथ 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इससे चावल के जले हुए दाग ढीले पड़ने लगेंगे। बाद में एक छन्नी की मदद से सारे घोल को अलग कर लें।
- इसके बाद स्क्रबर से खुरचकर आप आसानी से चावल के जले हुए टुकड़ों को निकाल पाएंगे।
- अब लिक्विड डिटर्जेंट को स्पंच या स्क्रबर पर लगाकर आसानी से उसे रगड़कर साफ कर लें।
- इस एक हैक से आपके कुकर का हर कोना साफ हो जाएगा। इस घोल से आप जले हुए कुकर के अलावा भी कई बर्तनों के दाग साफ कर सकते हैं।
यह भी देखें- Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर पर जले के जिद्दी दाग को इन नेचुरल टिप्स से 5 मिनट में करें साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।