धोने के बाद भी कपड़ों से नहीं निकलता डिटर्जेंट पाउडर तो इन टिप्स की लें मदद

कपड़ों की सफाई करने के लिए हम डिटर्जेंट पाउडर का उपयोग करते हैं। डिटर्जेंट पाउडर की मदद से हमारे कपड़े मिनटों में चमकने लगते हैं। कपड़े धोते समय कई बार ऐसा होता है कि डिटर्जेंट का दाग कपड़ों पर ही लगा रह जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कपड़ों पर लगा डिटर्जेंट पाउडर निकाल सकती हैं।
कैसे हटाए कपड़ों से डिटर्जेंट के दाग

कपड़ों पर लगे डिटर्जेंट के दाग को हटाने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान टिप्स की मदद ले सकती हैं। कई बार कपड़ों की सफाई के दौरान हम कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिसके कारण भी कपड़ों से डिटर्जेंट के दाग को हटाने में दिक्कत होती हैं।
- कपड़ों की सफाई के दौरान ध्यान रखें कि कपड़ों में ज्यादा डिटर्जेंट का प्रयोग ना करें।
- एक बाल्टी कपड़ों के लिए 3 से 4 चम्मच डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
- कई बार वाशिंग मशीन को ओवरलोड करने के कारण भी कपड़ों की सफाई सही तरीके से नहीं होती हैं।
डिटर्जेंट का दाग कैसे हटाए

- अगर आपके कपड़ों पर गलती से भी डिटर्जेंट का दाग रह गया है तो उसे हटाने के लिए आप विनेगर की सहायता लें।
- विनेगर को गुनगुने पानी में डालें और कुछ देर छोड़ दें। बाद में नार्मल पानी की मदद से कपड़ो की सफाई करें।
- कपड़ों से डिटर्जेंट का दाग को हटाने के लिए आप चाहे तो नहाने वाले साबुन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः कपड़ों की चमक रखना चाहती हैं बरकरार तो अपनाएं ये आसान हैक्स
अगर कपड़ा पर लगा डिटर्जेंट के दाग आप समय रहते नहीं निकालती हैं तो बाद में यह देखने में काफी खराब लगता है। इसके कारण आपके कपड़े खराब भी हो सकते हैं। ऐसे में हमारे और से बताई गई स्टेप्स को आप फोलो करती हैं तो कपड़ों पर लगा दाग निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः किचन के चिपचिपे कपड़े की सफाई के लिए 5 असरदार तरीके
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।