जली हुई लोहे की कढ़ाही को ईंट से यूं करें साफ, आएगी नई जैसी चमक

अरे.........जलने की बदबू आ रही है शायद खाना नीचे लग गया है। ऐसा यकीनन खाना बनाते वक्त आप भी जरूर बोलती होंगी...हमारा ध्यान ज़रा-सा इधर से उधर क्या हुआ....खाना जल जाता है। इसकी वजह से न सिर्फ खाने का स्वाद खराब तो हो ही जाता है साथ ही साथ बर्तन भी जल जाता है। एक बार तो हम कुकर को आसानी से साफ कर सकते हैं, लेकिन कढ़ाही को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
कई बार काफी रगड़ने के बाद भी कढ़ाही क्लीन नहीं हो पाती..अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ईंट की मदद से कढ़ाही को साफ करने के हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आपका बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएगा।
प्याज का रस और ईंट
- इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक छोटी कटोरी में प्याज का रस निकाल लें।
- फिर इसमें एक कप गर्म पानी डाल दें और 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा और सिरका डालकर मिक्स कर लें।
- कुछ मिनट के लिए इस मिश्रण को कढ़ाही में रहने दें। (बेकिंग सोडा से चुटकियों में निपटाएं किचन से जुड़े ये काम)
- फिर धोने के बाद इसको ईंट के टुकड़े से साफ कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-धोने के बाद भी चिपका रहता है प्रेशर कुकर में खाना, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
सिरका और ईंट
- जली हुई कढ़ाही को साफ करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें।
- फिर इसमें आधा कप विनेगर और आधा कप पानी डालें।
- इसे अच्छी मिक्स कर लें। (नमक का इस्तेमाल करने का तरीका)
- अब इस मिश्रण को कढ़ाही में डालें और 10 मिनट के लिए ऐसी छोड़ दें।
- फिर कढ़ाही को गैस पर रखें और 2 मिनट तक पका लें।
- इसे गैस से नीचे ऊतारें और पानी से निकलकर ईंट से साफ करें।
- बस आपकी कढ़ाही बिल्कुल साफ हो जाएगी।
टोमेटो सॉस
आप जले हुए स्टील के बर्तन को टोमेटो सॉस से मिनटों में चमका सकती हैं। हालांकि, ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। अगर आप टोमेटो सॉस का इस्तेमाल ईंट के टुकड़े के साथ करेंगी तो आपका बर्तन ज्यादा अच्छे से साफ होगा।
- इसके लिए टोमेटो सॉस की एक मोटी परत जले हुए बर्तन पर लगा लें।
- इस परत को रात भर के लिए बर्तन में लगाकर रख दें।
- फिर सुबह बर्तन को ईंट की सहायता से साफ कर लें और फिर कमाल देखें।
- बस आपका बर्तन पहले की तरह चमक जाएगा और इससे जले हुए दाग भी दूर हो जाएंगे।
बिना घिसे कढ़ाही को धोने का तरीका
पूरा दिन काम करने के बाद आखिर में बर्तन धोने में हमें आलस आता है। अगर हम आपको एक ऐसी टिप बता रहे है, जिनमें बर्तनों को बिना घिसे आसानी से धोया जा सकता है, पर कैसे? आइए जानते हैं।
कैसे करें?
- सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें।
- इसेक बाद सिंक में पड़े बर्तनों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।
- अब 2 कप विनेगर को बर्तनों के ऊपर डाल दें।
- अब 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का और एक नींबू को काटकर सिंक में डाल दें।
- सब चीजों को बर्तनों में डालने के बाद सिंक को पानी से भर दें।
- 15 मिनट तक बर्तनों को पानी में ऐसे ही भीगने के लिए रख दें।
- जब समय पूरा हो जाए तो साफ पानी से बर्तनों को धो दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-जले हुए प्रेशर कुकर को सिर्फ 1 चीज से चुटकियों में करें साफ
अन्य हैक्स
- जले हुई कढ़ाही में नमक और पानी डालकर 4 मिनट तक उबाल लें। फिर कढ़ाही को ब्रश की मदद से साफ कर लें।
- जली हुई कढ़ाही में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। फिर 2 चम्मच सिरका और 2 कप गरम पानी डालें। इसके बाद, इसे स्टील के स्क्रबर से रगड़कर साफ कर दें। आपका जली हुई कढ़ाही चमकने लगेगी।
- काली कढ़ाही को साफ करने के लिए टमाटर का रसऔर सिरका काफी प्रभावशाली माना जाता है। आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
आप इन आसान टिप्स से सर्दियों में बर्तन धोने का काम जल्दी निपटा सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही इस लेख को शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।