बैंगन भूनते समय ब्लॉक हो गए हैं गैस बर्नर के छेद तो करें ये काम

किचन में गैस ऐसा अप्लायंस है जिसका इस्तेमाल महिलाएं कुछ न कुछ बनाने के लिए करती रहती हैं। इसलिए महिलाएं किचन के बाकी हिस्सों को साफ करने के साथ-साथ गैस को क्लीन करने पर भी ध्यान देती हैं। क्योंकि खाना बनाते वक्त अक्सर मसाले गैस पर गिर जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा बर्नर गंदे तब होते हैं जब महिलाएं गैस पर बैंगन को भूनती हैं।
क्योंकि इससे न सिर्फ गैस गंदी हो जाती है बल्कि गैस के छेद भी बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से गैस ठीक से जल नहीं पाता है। साथ ही, गैस बर्नर पर बैंगन के छिलके चिपक जाते हैं। इसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आप इसे साफ करने के लिए ईनो का कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा और ईनो का करें इस्तेमाल

आप गैस बर्नर के छेद को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके बर्नर साफ हो जाएंगे बल्कि इसके छेद भी खुल जाएंगे।
- इसका उपयोग करने के लिए आप एक कटोरी लें। (बर्नर से चाय साफ करने के तरीके)
- फिर इसमें गर्म पानी डालें और 1 पैकेट ईनो, 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसमें बर्नर को डाल दें और कुछ मिनट के लिए बर्नर को इसमें छोड़ दें।
- इसे आप बाउल से निकाल लें और किसी साफ कपड़े से क्लीन कर लें।
- बस आपके गैस बर्नर बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-गैस स्टोव के अंदर जम गई है गंदगी? तो साफ करने के लिए अपनाएं ये हैक्स
ईनो और नींबू आएगा काम

गैस बर्नर के छेद साफ करने के लिए आप ईनो और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बर्नर पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।
- इसके लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी लें। (किचन को हाइजीनिक रखने के टिप्स)
- इसके बाद इसमें गैस बर्नर डाल दें और अपने बर्नर को कुछ देर के लिए पानी में ऐसे ही छोड़ दें।
- आप देखेंगी कि आपके बर्नर 15 मिनट बाद बिल्कुल साफ हो चुके होंगे।
- आप बर्नर को साफ करने के लिए ये नुस्खा फॉलो कर सकती हैं।
ईनो, सिरका और नमक का करें इस्तेमाल

अगर आपकी गैस पर दूध या फिर खाना चिपक गया है, तो आप इसे साफ करने के लिए ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप गैस बर्नर को साफ करने लिए एक बाउल में आधा चम्मच नमक, सिरका और एक पैकेट ईनो डाल दें।
- फिर इसमें गर्म पानी डालें और बर्नर डाल दें। (कुकिंग करने के बाद किचन साफ करने का तरीका)
- आप बर्नर को 10 मिनट के लिए बर्नर को ऐसे ही छोड़ दें ताकि छेद में से बैंगन साफ हो जाएं।
- इसके बाद आप इसे मिश्रण से निकाल लें और किसी साफ कपड़े से साफ कर लें।
- बस आपका बर्नर पूरी तरह से क्लीन हो जाएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-Monsoon Tips: इन कुकिंग हैक्स से बचाएं LPG गैस, महीने भर चलेगा सिलेंडर
आपको यह किचन हैक्स अच्छे लगे हों तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। साथ ही इसी तरह के और भी रोचक और आसान किचन हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।