Kitchen Tips: सेंधा नमक में मिलावट की ऐसे करें जांच

सेंधा नमक रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल कई लोग करते हैं। एक तरह से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसके इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद बेहतरीन भी हो सकता है और नहीं डाला जाए तो स्वाद बिगड़ भी सकता है। खासकर सेंधा नमक का इस्तेमाल फलाहार के रूप में बहुत किया जाता है।
ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि आप यह चेक करें कि जो सेंधा नमक मार्केट से खरीद रहे हैं क्या उसमें किसी अन्य चीज की मिलावट तो नहीं है। अगर आप भी सेंधा नमक में मिलावट की पहचान करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी से मिलावटी सेंधा नमक की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
आलू की मदद लें
आलू की मदद से आप चंद मिनटों में सेंधा नमक में मिलावट की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं और न ही चेक करने से अधिक समय लगता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा सा आलू लीजिए।(चाय पत्ती में मिलावट की करें जांच)
- अब इस आलू को दो भाग में बराबर-बराबर काट लें और उसके ऊपर सेंधा नमक को डालें।
- कुछ सेकंड बाद नमक के ऊपर नींबू का रस डालें और देखें कि नमक कोई रंग तो नहीं छोड़ रहा है।
- अगर सेंधा नमक कोई रंग छोड़ता है तो नमक में किसी चीज की मिलावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:मिलावटी चीनी का इस्तेमाल तो नहीं कर रही आप, ऐसे करें पहचान
पानी की मदद से पता करें
पानी एक ऐसी चीज है जिसकी मदद से नमक में मिलावट, चीनी में मिलावट आदि कई चीजों में मिलावट की पहचान कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ पानी में नमक या चीनी डालकर को मिलावट की आप पहचान कर सकते हैं। अगर आप चंद मिनटों में पता करना चाहते हैं तो इन पॉइंट को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी को डालें।
- अब इस पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद गर्म पानी में सेंधा नमक को डालकर कुछ देर गर्म करें।(जीरा में मिलावट की पहचान करें)
- अगर नमक रंग छोड़ता या फिर जल्दी पिघलता नहीं है तो सेंधा नमक में किसी अन्य चीज की मिलावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:सरसों दाने में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
इन टिप्स को भी कर सकते हैं फॉलो
सेंधा नमक में मिलावट की पहचान आप अन्य तरीकों से भी कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आप भीगे कॉटन की मदद से भी नमक में मिलावट की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप नींबू के रस में कॉटन को अच्छे से भिगो लीजिए और इस कॉटन में नमक को दलकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद अगर नमक रंग छोड़ता है या फिर जल्दी पिघलता नहीं है तो नमक में किसी चीज की मिलावट हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।