Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Kitchen Tips: मिलावटी चीनी का इस्तेमाल तो नहीं कर रही आप, ऐसे करें पहचान

चीनी में मिलावट की जांच करना चाहती हैं, तो आप इन चिकन टिप्स का सहारा ले सकती हैं, आइए जानते हैं।
Updated:- 2021-09-08, 08:00 IST
check adulteration in sugar

जी नहीं, आप जो सोच रही हैं कि पानी में चीनी को डालकर चेक कर सकते हैं कि चीनी में मिलावट है कि नहीं, तो फिर आप धोखा खा सकती हैं। क्योंकि, चीनी में कुछ ऐसे घुलनशील पदार्थ के मिश्रण मिक्स रहते हैं जो आसानी से चीनी में मिक्स हो जाते हैं और आपको मालूम भी नहीं चलता है। आजकल बाज़ार में पैकेट बंद और खुले चीनी एक नहीं बल्कि हज़ार किस्म के चीनी आसानी से मिल जाते हैं, और इन हजारों किस्म में ये तय कर पाना बहुत मुश्किल होता है कि किस चीनी में मिलावट है और किस चीनी में नहीं।

किचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है चीनी, इसलिए सही गुणवत्ता वाले चीनी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए भी बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मिलावटी चीनी की पहचान कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

चीनी में मिलावट वाली चीजें

how to check adulteration in sugar inside

मिलावटी चीनी की पहचान करने से पहले ये जान लेना बहुत ज़रूरी है कि चीनी में ज्यादातर किन चीजों को मिक्स किया जाता है। एक अनुमान के तहत चीनी में मिलावट के लिए सबसे अधिक साधारण सोडा का इस्तेमाल होता है। चीनी और सोडा का रंग सफ़ेद होता है और ये दोनों ही पानी में अच्छे से घुल भी जाते हैं। इसलिए कई लोगों को लगता है कि चीनी में कोई मिलावट नहीं है। कई बार चीनी में चॉक पाउडर को भी मिक्स किया जाता है क्योंकि, ये भी चीनी में अच्छे से घुल जाता है।(मैदा में मिलावट की पहचान करें)

किसी भी चीनी में मिलावट की पहचान करने के लिए आपको घर से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि, आप आसानी से घर पर ही इसकी पहचान कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:संतरे की जगह कीनू तो नहीं खरीद रहें आप, ऐसे करें पहचान


रिसोर्सिनोल की मदद से करें जांच

how to check adulteration in sugar inside

जी हां, रिसोर्सिनोल की मदद से आप आसानी से चीनी में चॉक पाउडर के मिश्रण को चेक कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में दो से तीन चम्मच चीनी डालें। चीनी डालने के बाद चीनी के ऊपर से रिसोरसिनॉल डालें और मिक्स करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद अगर चीनी लाल रंग का हो जाए या लाल रंग दिखाई दें, तो आप बोल सकती हैं कि चीनी में चॉक पाउडर या चूर्ण मिक्स किया गया है।

यूरिया के क्रिस्टल होते हैं मिक्स

how to check adulteration in sugar at home

जी हां, कई बार देखा जाता है कि चीनी में यूरिया के क्रिस्टल मिक्स होते हैं, जिसे लगभग हर कोई पहचान नहीं पाता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच चीनी को डालकर मिक्स करें। इसके बाद सूंघ कर देखें, अगर मिश्रण से अमोनिया की गंध आ रही है, तो आप बोल सकती हैं कि उस चीनी में यूरिया के क्रिस्टल मिक्स हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:चाय से जुड़े यह अमेजिंग फैक्ट्स आपको भी कर देंगे हैरान

इन तरीकों से भी करें जांच

how to check adulteration in sugar inside

चीनी में प्लास्टिक के कण भी मिक्स होते हैं। ऐसे में आप एक गिलास में चीनी और पानी को मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद लगभग पांच मिनट के लिए छोड़ दीजिए। पांच मिनट बाद चाय छलनी से छानें। अगर चीनी में प्लास्टिक के कण मौजूद होंगे तो चाय छलनी के ऊपर एक परत आपको दिखाई देगी। इसके अलावा आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड के माध्यम से भी आप चीनी में मिलावट की पहचान कर सकती हैं।(घर पर करें जांच कि मिठाई है या मीठा ज़हर)

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।