
जोधपुर रेगिस्तान के बीच में मौजूद राजस्थान का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। इस शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान महल, विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और बेहतरीन पैलेस आदि का जिक्र होता है। राजस्थान का यह एक ऐसा शहर है जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर मानसून में सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
जोधपुर में आलीशान महल और फोर्ट आदि जगहों पर आप बहुत बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? कहा जाता है कि जोधपुर की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की रूह कांप उठती है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

जोधपुर का सिंहोरिया हिल एक ऐसी जगह है जिसे सबसे अधिक डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह को लेकर लोगों का मानना है कि एक बार कुछ लोग इस हिल पर घूमने के लिए गए थे, लेकिन कई दिनों बाद वापस नहीं लौटे। एक अन्य कहानी है कि यह स्थान पहले व्यू पॉइंट हुआ करता था, लेकिन कुछ लोग शाम के मसय सूर्यास्त का नज़ारा देखने गए थे, पर लौटे नहीं। इन दोनों ही घटना के बाद शाम के बाद कोई इस हिल पर घूमने के लिए नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें:'कंकालों की झील' से लेकर 'लेक ऑफ नो रिटर्न' तक, ये हैं भारत की रहस्यमयी झीलें

जोधपुर-जयपुर हाईवे भी डरावनी जगहों से में एक है। इस हाईवे को लेकर एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानी है। एक कहानी यह है कि एक बार एक परिवार रात को इस हाईवे से जा रहे थे और सफ़ेद साड़ी पहने एक ने लिफ्ट मांगी, लेकिन लिफ्ट न देते हुए उस महिला के ऊपर के गाड़ी चला दी। बाद में मालूम चला कि उनकी गाड़ी का ऐक्सीडेंट हो गया है। इस घटना के बाद कोई भी परिवार के साथ जाने से डरता है।

15 वीं शताब्दी में निर्मित खेजड़ला फोर्ट भी डरावनी जगहों में शामिल है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि 15 शताब्दी के आसपास में इस निचले कमरों में कैदियों को रखा जाता था। इन कैदियों को कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है जिसके चलते उनकी मृत्यु भी हो जाती थी। कहा जाता है उस कमरे में किसी को नहीं जाने दिया जाता है और शाम के समय चिल्लाने की आवाज आती रहती है। हालांकि, इस फोर्ट के कुछ हिस्से को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें:भानगढ़ फोर्ट: भूतों का गढ़ बोले जाने वाले इस फोर्ट का क्या है इतिहास, जानें

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के निचले भवन को भी डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ साल पहले तक इस फोर्ट के आसपास शाम के समय कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता था। लोगों का माना है कि फोर्ट के निचले महल में किसी आत्मा का वास है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।