Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

'कंकालों की झील' से लेकर 'लेक ऑफ नो रिटर्न' तक, ये हैं भारत की रहस्यमयी झीलें

अगर आप भी भारत में स्थित कुछ रहस्यमयी झीलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-08-04, 18:28 IST
mysterious lakes of india

भारत में एक चीज नहीं बल्कि कई चीजें रहस्यमयी हैं। इस देश में ऐसे-ऐसे स्थान है जिनके बारे में सुनने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में ऐसा कोई स्थान है। भारत में भी एक नहीं बल्कि कई रहस्यमयी झील है, जिसके बारे में जानने के बाद कई लोग सोच में पड़ जाते हैं।

भारत में स्थित किसी झील को 'कंकालों की झील' तो किसी को 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से जाना जाता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में पढ़ने के बाद आप भी कुछ समय के लिए यकीन नहीं करेंगे कि क्या भारत में भी ऐसी झील है। आइए इन झीलों के बारे में जानते हैं।

रूपकुंड झील

Roopkund lake

इस लेख में सबसे पहले रूपकुंड झील के बारे में जिक्र करते हैं। उत्तराखंड में समुद्र तल से लगभग 5 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह झील 'कंकालों की झील' के नाम से भी फेमस है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि यहां 10 शताब्दी के कई नरकंकाल मौजूद है। एक अनुमान के मुताबिक इस झील में लगभग 200 से अधिक कंकाल मौजूद है। एक अन्य कहानी है कि यहां 400 साल से भी प्राचीन एक कब्रगाह है।

इसे भी पढ़ें:भानगढ़ फोर्ट: भूतों का गढ़ बोले जाने वाले इस फोर्ट का क्या है इतिहास, जानें

लेक ऑफ नो रिटर्न झील

Lake of No Return

भारत में एक ऐसी झील है जिसके बारे में लोगों का मानना है कि जो भी कई यहां जाता है वो कभी भी लौटकर नहीं आया है। इस जिस का नाम 'लेक ऑफ नो रिटर्न' है। भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित इस रहस्यमयी झील को नावांग यांग झील भी कहा जाता है। इस झील को लेकर एक कहानी है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, और बाद में मालूम चला कि जहाज पायलटों समेत रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।

चिल्का झील

Chilika Lake

चिल्का झील भी एक रहस्यमयी झील के रूप में मानी जाती है। इस झील को लेकर एक कहानी है कि एक लड़की की शादी बहुत कम उम्र में कर दी गई थी। जब वो पिता के साथ इस झील में घूमने पहुंची तो एक चक्रवात में फंस गई। इस चक्रवात में पिता और नाविक तो बच गए, लेकिन बेटी नहीं मिली। स्थानीय लोगों का मानना है कि जब वो चक्रवात में फंसी तो वो देवी काली के रूप में बदल गई। इस लड़की की याद में झील के किनारे एक मंदिर का निर्माण किया गया।

इसे भी पढ़ें:स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत है भारत की यह घाटी, जहां नहीं जा सकते हैं भारतीय

लोनार झील

Lonar Lake

महाराष्ट्र में मौजूद लोनार झील भी एक रहस्यमयी झील है। इस झील को लेकर कहानी है कि रातों-रात रहस्यमय तरीके से अपना रंग बदल लिया और गुलाबी हो गई। दुनिया की एकमात्र ऐसी झील है जो अपने आप अपना रंग बदल लेती है। एक अन्य कहानी है कि यह झील प्राचीन काल में लोनासुर नामक पौराणिक राक्षस का घर था। आपको बता दें कि इस झील को 50 हज़ार वर्ष प्राचीन माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@adventurenation,bikatadventures)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।