राजस्थान का लगभग हर शहर किसी न किसी फोर्ट, पैलेस, हवेली या फिर भवन के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व मंच पर भी प्रसिद्ध है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल में निर्मित हवा महल, जैसलमेर फोर्ट, आगरा फोर्ट, एम्बर पैलेस, आमेर फोर्ट, जोधपुर फोर्ट, उदयपुर फोर्ट आदि हजारों फोर्ट्स प्रसिद्ध हैं। राजस्थान का ऐतिहासिक शहर जयपुर भी कई फोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शहर में मौजूद जयगढ़ का फोर्ट भी अन्य फोर्ट की तरह बेहद ही फेमस है। आज इस लेख में हम आपको जयगढ़ फोर्ट के बारे में करीब से बताने जा रहे हैं। इस फोर्ट के बारे में जानने के बाद आप जब भी जयपुर घूमने के लिए जाएंगे तो यक़ीनन यहां भी ज़रूर घूमना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
जयगढ़ किले का इतिहास बेहद ही दिलचस्प रहा है। लोगों का कहना है कि जयगढ़ किला जयपुर का सबसे मजबूत किला हुआ करता था और यहां युद्ध के लिए असला-बारूद रखा जाता था। 18 वीं शताब्दी में निर्मित इसे किले में उस समय दुनिया की सबसे बड़ी तोप मौजूद थी और युद्ध के दौरान इसके डर से विरोधी भाग खड़े होते थे। इस किले का नाम सवाई जय सिंह 2 शासक के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि मुग़ल शासन के दौरान यह किला मुख्य तोप फाउंड्री के लिए जाना जाता था और यहां से अन्य शहरों में तोप भेजें जाते थे।
इसे भी पढ़ें:भारत की इन खूबसूरत जगहों पर सर्दी में भी लें गर्मी का मज़ा
शायद, आपको यक़ीनन ना हो लेकिन, स्थानीय लोगों और कई इतिहासकारों का मानना है कि जयगढ़ किले में एक खजाना था, जिससे जयसिंह ने जयपुर शहर का विकास किया। लेकिन, आजतक उस खजाने तक कोई नहीं पहुंच पाया है। कहा जाता है कि कई इतिहासकार इस खजाने को खोजते रह गए और आज तक नहीं मिला। (फिरोज शाह पैलेस) जयगढ़ किला और उसके खजाने का रहस्य हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। लगभग हर कोई यह ज़रूर जानना चाहता है कि इस खजाने का रहस्य कब सुलझ पाएगा।
यह विडियो भी देखें
जयगढ़ किला एक विशाल रेंज में फैली हुई आकर्षण संरचना है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह महल कई चीजों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इस फोर्ट के अंदर ललित महल, विलास मंदिर जैसे कुछ खास वास्तुशिल्प हैं। इस परिसर में राम हरिहर और भैरव मंदिर 10 वीं शताब्दी में निर्मित किए गए थे। जयगढ़ फोर्ट में मौजूद कोर्ट रूम और हॉल को शानदार खिड़कियों द्वारा सजाया गया है। इस फोर्ट के पास सागर झील है, जो हर किसी को मोहित कर सकती है। आपको बता दें कि यहां मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी तोप जो 'जयवान तोप' के नाम से भी प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें:राजकोट की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार ज़रूर घूमने पहुंचें
रेगिस्तानी राज्य होने के चलते गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान काफी ज्यादा होता है इसलिए यहां सर्दियों के मौसम में घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। यहां आप नवंबर से लेकर फ़रवरी के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जयपुर में आप हवा महल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस आदि बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जयगढ़ फोर्ट के आसपास आप घेवर, इमरती, हलवा, चोइर्मा, गजक आदि स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।