herzindagi
jamnagar travel places

Jamnagar's Hidden Gems: गुजरात के जामनगर की अनोखी है कहानी, यहां गौरवशाली इतिहास की मिलती है झलक

अगर आप गुजरात के जामनगर का इतिहास जानना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 17:47 IST

गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं। लेकिन इन दिनों गुजरात का जामनगर शहर चर्चा में है। जामनगर शहर इसलिए चर्चा में आ गया है, क्योंकि यहां मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन होने जा रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जामनगर का इतिहास और यहां के फेमस हिस्टोरिकल प्लेस के बारे में जानकारी देंगे। 

क्या है जामनगर में खास

jamnagar old kila

यह जरी की कढ़ाई और धातु, और बांधनी कला के लिए फेमस है। इसके अलावा जामनगर में ही भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। इसके अलावा जामनगर रेशमी और सोने की कढ़ाई और पीतल के लेख के काम के भी फेमस है। 

इसे भी पढ़ें- खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें

 

 

जामनगर में हिस्टोरिकल प्लेस

Bhujiyo Kotho

भुजियो कोठो (Bhujiyo Kotho) - जामनगर में स्थित भुजियो कोठो को देखने के बाद आपकी निगाहें यहां से हटेंगी नहीं। यह रणमल झील के दक्षिण की तरफ स्थित है। इसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे यह गिरने वाला है। इस इमारत पर अभी काम चल रहा है और जल्द ही पर्यटक यहां घूमने जा सकेंगे। यह एक  प्राचीन पांच मंजिला इमारत है। यह लखोटा टैंक के बिल्कुल करीब है। (जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह)

प्रताप विलास पैलेस (Pratap Vilas Palace)

Pratap Vilas Palace

लखोटा झील के पास स्थित यह जगह जामनगर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह महल अब संग्रहालय में बदल दिया गया है। लेकिन यहां आप  महाराजाओं के जीवन की एक झलक देख सकते हैं। महल में  ऐतिहासिक अवशेषों और शाही सामानों को भी संग्रह किया गया है।  (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)

  • यहां आप सुबह  9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जा सकते हैं। 
  • एंट्री फीस भारतीयों के लिए 10 रुपये और विदेशियों के लिए 50 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

दरबारगढ़ पैलेस

Darbargadh Palace jamnagar

1540 ईस्वी में निर्मित इस महल में यूरोपीय और राजपूत वास्तुशिल्पों का मिश्रण है। महल की भव्य बालकनियां और अद्भुत नक्काशीदार दीवारें महल को और भी ज्यादा आकर्षित बनाती है। इस महल को देखकर जामनगर के शानदार अतीत और शाही वंश  का अहसास होता है। 

  • यहां आप सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।