Sagar Famous Tourist Places: भारतीय लोग नई-नई जगहों पर घूमना बेहद पसंद करते हैं। कई लोग हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए जाते हैं तो कुछ लोग उत्तराखंड, दक्षिण भारत तो कुछ लोग नॉर्थ-ईस्ट।
लेकिन भारत का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश भी अन्य राज्य से कम नहीं है। इस राज्य में ऐसी कई अद्भुत जगहें हैं जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश में स्थित सागर भी एक ऐसी स्थान है जिसे खूबसूरती का बेजोड़ नमूमा माना जाता है। (Sagar Famous Tourist Places) इस लेख में हम आपको सागर की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी घूमने ज़रूर जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि इस पार्क का नाम पहले अमृत पार्क था, लेकिन अब इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम नाम पर रखा गया है।
सागर के साथ पूरे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। इस पार्क में हर दिनों लोगों भी भीड़ लगी रहती हैं। इस पार्क में आप साईकिल ट्रैक, स्वीमिंग पूल का आनंद उठा सकते हैं। इस खूबसूरत पार्क में कई कैफे भी मौजूद जहां आप स्थानीय भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:धनतेरस पर इस लक्ष्मी मंदिर में दर्शन मात्र से होती है धन की प्राप्ति
अटल पार्क के बाद आप लाखा बंजारा झील घूमने के लिए जा सकते हैं। सागर झील या फिर सागर तलाब बड़े के नाम से भी फेमस है। बंजारा झील बड़े फैली हुई जिसके कारण सैलानियों को बहुत अधिक आकर्षित करती है।
इस फेमस झील में आप बोटिंग करने के साथ-साथ मछली पकड़ने की एक्टिविटीज कर सकते हैं। इस झील के आसपास गार्डन का भी निर्माण किया गया है जहां आप मस्ती-धमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि शाम के समय इस झील का दृश्य बहुत ही सुंदर लगता है।(मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन और फेमस फोर्ट्स)
यह विडियो भी देखें
सागर में घूमने के लिए गढ़ पहरा फोर्ट भी एक बेहतरीन जगह है। सागर का यह फोर्ट कई कहानियों के लिए फेमस है। इस किले को कई लोग भुतहा मानते हैं और शाम के समय यहां कई लोग घूमने के लिए नहीं जाते हैं।
कहा जाता है कि कई सौ साल पहले एक करतब दिखाने वाले नटिन के साथ धोखा किया था और इस वजह से नटिन की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि नटिन के वियोग में नट की भी जान चली गई थी। ऐसे में कई लोगों का मानना है इन दोनों की आत्मा इस फोर्ट में भटकती रहती है।
इसे भी पढ़ें:छुट्टियों में इस बार महाराष्ट्र के इस अद्भुत हिल स्टेशन घूम आएं
अटल पार्क, लाखा बंजारा झील और गढ़ पहरा फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ सागर में स्थित अन्य कई खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। मधुकर शाह पार्क, लोकल पार्क, रंगीर मंदिर और Eran जैसी कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।(मध्य प्रदेश के 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स)
सागर पहुंचा बेहद आसान है। इसके लिए आप मध्य प्रदेश के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकल बस या टैक्सी लेकर जा सकते हैं। भोपाल से सागर की दूरी लगभग 169 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ATAL+PARK,wikimedia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।