
5 नवंबर को देशभर में गुरु पर्व मनाया जाने वाला है। ऐसे में इसकी तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। यह दिन सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे खास होता है, लेकिन हर धर्म के लोग गुरु नानक पर्व पर गुरुद्वारे जाते हैं। गुरु नानक देव जी को सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक माना जाता है। इस दिन लोग अपने शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने जाते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं और गुरु नानक जयंती पर ऐतिहासिक गुरुद्वारे सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के फेमस गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली का बंगला साहिब गुरुद्वारा, सबसे फेमस गुरुद्वारों में से एक माना जाता है। यहां दिल्ली में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यह दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है। यहां पहुंचना भी आसान है। आप सीपी (कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन) या राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं। ध्यान रखें कि गुरुद्वारे में फोटो या वीडियो बनाना मना है। आप यहां मत्था टेकने आ रहे हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। आपको गुरुद्वारे में जगह-जगह फोटो न खींचने के बोर्ड भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में वीकेंड पर कहां होती है सबसे ज्यादा भीड़? घूमने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
गुरुद्वारा सीस गंज साहिब भी आप गुरुनानक जयंती पर जा सकती हैं। यहां आप सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक आ सकती हैं। यहां पहुंचना भी आसान है। आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन या लाल किला मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं। वैसे तो यहां आपको हर दिन भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन गुरु पर्व के दिन यहां भीड़ ज्यादा होती है। अगर आप यहां आ रही हैं, तो मत्था टेकने के बाद कुतुब मीनार, स्वामीनारायण अक्षरधाम, हुमायूं का मकबरा और लोधी गार्डन भी घूमने जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Best Places for Couples: दिल्ली-NCR की इन जगहों पर मनाएं पार्टनर के साथ रोज डे, यहां शाम का नजारा होता है अच्छा

गुरुद्वारा बाला साहिब में भी आपको गुरु पर्व के दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। हालांकि, बंगला साहिब गुरुद्वारा के मुकाबले यहां भीड़ कम होती है। अगर आप शांति में मत्था टेकने आना चाहती हैं, तो आपको सुबह-सुबह आने का प्लान करना चाहिए। सुबह और दोपहर को 12 से 3 बजे के बीच भी आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। यह दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
इसके अलावा आप जंतर मंतर के गुरुद्वारा मोती बाग साहिब और लाल किले के पास गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब भी दर्शन के लिए जा सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।