herzindagi
5 most crowded places in delhi

दिल्ली में वीकेंड पर कहां होती है सबसे ज्यादा भीड़? घूमने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अगर जाना पसंद नहीं है, तो दिल्ली की इन जगहों पर जाने से बचें। कई लोगों को वीकेंड पर शांत और सुकून वाली जगहों पर जाना अच्छा लगता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-07, 18:34 IST

दिल्ली में वीकेंड पर अक्सर लोग कहीं न कहीं परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ अलग करने का यह तरीका उनमें फिर से ऊर्जा भरता है। अगर आप वीकेंड पर घर में ही रहेंगे, तो छुट्टी खत्म होने के बाद आपको फिर से ऑफिस जाना होगा। ऐसे में आपको अगले दिन काम करने का मन नहीं करेगा। आप सोचेंगे कि फिर से वही रूटीन शुरू हो गया है, ऐसे में आपको बोरियत भी लगेगी। इसलिए अगर आप खुशी-खुशी काम करना चाहते हैं, तो वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कई लोग हैं, जो वीकेंड पर भीड़-भीड़ वाली जगहों पर जाना नहीं चाहते। उन्हें ऐसी जगहों पर घूमने जाना अच्छा लगता है, जहां शांति और सुकून हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली जगहों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप क्राउड लवर नहीं है, तो इन जगहों पर जाने से बचें।

इंडिया गेट

5 most crowded places in delhi

वीकेंड पर आपको दिल्ली में इंडिया गेट पर लोगों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी। शाम के समय यहां ज्यादा क्राउड होता है। इसलिए कई बार लोगों को पार्किंग भी जगह नहीं मिलती है। इतना ही नहीं, यहां लंबा जाम भी लग जाता है। ऐसे में वीकेंड पर सुकून के पल बिताने के लिए घर से बाहर निकले लोग, ट्रैफिक और भीड़ देखकर परेशान हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Best Places for Couples: दिल्ली-NCR की इन जगहों पर मनाएं पार्टनर के साथ रोज डे, यहां शाम का नजारा होता है अच्छा

कनॉट प्लेस

5 most crowded places in delhi1

दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है, लेकिन यहां वीकेंड पर भीड़ भी ज्यादा होती है। रेस्टोरेंट्स में लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ जाता है। इसलिए अगर आप वीकेंड पर शांति से किसी जगह पर डिनर करना चाहते हैं और सुकून वाली जगह बिताना चाहते हैं, तो अपने हिसाब से लोकेशन का चयन करें। यहां आपको शाम के समय भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी।

चांदनी चौक

5 most crowded places in delhi2

दिल्ली का चांदनी चौक वाला एरिया भी वीकेंड पर बहुत ज्यादा भीड़ वाला होता है। लोगों को इतनी ज्यादा परेशानी होती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मार्केट में साइकिल वाली रिक्शा मिलती है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से मार्केट में भीड़ ज्यादा हो जाता है।

हौज खास

दिल्ली में हौज खास एक अच्छी चहल-पहल वाली जगह है। लेकिन वीकेंड पर यहां पर भी आपको ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। यह पार्टी और कैफे के लिए अच्छी जगह है। हौज खास लेक और किला देखने के लिए भी लोगों की यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में अगर आपको शांत जगह जाना है, तो आप यहां जाने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ शहर में ही इस तरह स्पेंड करें अपना दिन, यादगार रहेगा हमेशा

दिल्ली हाट INA

5 most crowded places in delhi3

दिल्ली हाट भी वीकेंड पर भीड़ वाली जगहों मे से एक है। यहां लोग शॉपिंग करने की उम्मीद से आते हैं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ खास चीजें खरीद नहीं पाते। वीकेंड पर अगर आपको किसी शांत जगह जाना चाहते हैं, तो आपको मार्केट वाली एरिया में जाने से बचना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।