herzindagi
best tourism village by unwto

गुजरात के इस गांव को UNWTO से मिला 'Best Tourism Village' का अवार्ड, जानें क्या है खास

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने घोषणा की है कि गुजरात के धोर्डो गांव को संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 'Best Tourism Village' के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-21, 10:59 IST

Best Tourism Village: 19 अक्टूबर गुरुवार को भारत के पर्यटन मंत्रालय ने ट्वीटर पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की है कि गुजरात के धोर्डो गांव को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के विश्व पर्यटन संगठन (World tourist Organization) ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (Best Tourism Village) के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया है। पर्यटन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि धोर्डो गांव को यह सम्मान उसके अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है, तो चलिए जानते इस गांव से जुड़ी कुछ खास बातें।

धोर्डो गांव के बारे में

धोर्डो गांव गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। यह गांव कच्छ के रण में बसा हुआ है, जो कि भारत के सुंदर प्राकृतिक स्थल में से एक है। बता दें कि यह थार रेगिस्तान में नमक का दलदल है, जिसे देखने साल में लाखों लोग आते हैं। दिन में यह गांव खूबसूरत तो दिखता ही है लेकिन रात में चंद्रमा की चांदनी बिखेरते हुए यहां का नजारा और भी ज्यादा मनमोहक लगता है। अपनी खूबसूरती से धोर्डो गांव हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर साल इस गांव में वार्षिक रण उत्सव भी आयोजित की जाती है।

क्या है धोर्डो वार्षिक रणोत्सव

धोर्डो गांव अपने वार्षिक रण उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो कि क्षेत्र की पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य और शिल्प को प्रदर्शित करती है। पर्यटक हर साल इस वार्षिक उत्सव और यहां की खूबसूरती को देखने आते हैं। इस वार्षिक उत्सव के दौरान टूरिस्ट यहां के सांस्कृतिक प्रदर्शन, लोक नृत्य एवं संगीत, ऊंट की सवारी, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वादिष्ट पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजन का आनंद लेते हैं। हर साल धोर्डो वार्षिक रणोत्सव अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के आसपास शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलता है। वैसे तो आम रण उत्सव महज तीन दिन का होता है, लेकिन धोर्डो में आयोजित रण उत्सव लगभग 100 दिन से भी ज्यादा का होता है।

इसे भी पढ़ें: Ketti Valley की खूबसूरती के आगे फेल है हिमाचल और उत्तराखंड, जल्दी घूमने पहुंचें

पीएम मोदी ने क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में किया विकसित

best tourism village

कुछ साल पहले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोर्डो को पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया था। पीएम मोदी ने कच्छ के इस सफेद रण को पर्यटन आकर्षण के रूप में पहचान कर सर्दियों में यहां एक तंबू शहर की स्थापना कर धोर्डो गांव में रण उत्सव की शुरुआत की थी। शुरुआत में रण उत्सव को बढ़ावा देने के लिए स्वयं पीएम मोदी धोर्डो गांव में इस रण उत्सव में भाग लिया करते थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर की है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के खीरगंगा में जरूर करें ये अमेजिंग चीजें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Twitter 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।