71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, प्राइज मनी में 2 लाख की जगह क्यों मिलेंगे सिर्फ 1 लाख रुपये? विनर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

दिल्ली के विज्ञान भवन में आज नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी हो रही है। 1 अगस्त को 71वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई थी और आज ये अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों के आधार पर आज ये अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं। अपने तीन दशक से भी लंबे फिल्मी करियर में शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। यूं तो किंग खान के नाम कई बड़े अवॉर्ड्स हैं लेकिन, नेशनल अवॉर्ड आज उन्हें पहली बार मिला है। शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए और विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार मिला है।
शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
View this post on Instagram
शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार मिला है। अब से कुछ देर पहले उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें फिल्म जवान के लिए यह अवॉर्ड मिला है। वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसी फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का भी नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे ये तीनों सेलेब्स एक साथ बैठे नजर आए। इसके अलावा, रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। बता दें कि नियमों के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर मिलने वाली 2 लाख की प्राइज मनी को शाहरुख खान और विक्रांत मेसी के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।
गौरी खान ने दी शाहरुख खान को बधाई
View this post on Instagram
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उन्हें बधाई दी है। गौरी के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की पूरी लिस्ट
View this post on Instagram
फिल्म 'केरला स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा, इस फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का भी अवॉर्ड मिला है। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। वहीं, शिल्पा राव को फिल्म जवान के गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा, जानकी बोड़ीवाला को गुजराती फिल्म 'वश' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है और वैभवी मर्चेंट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
शाहरुख खान को अवॉर्ड मिलने पर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।