कोरोना वायरस के चलते ट्रेवल पसंद करने वालों के लिए समय विशेष रूप से मुश्किल हो गया है। ऐसे में दुनिया भर में ट्रेवल करने की अपनी क्रेविंग को कैसे दूर किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं तो आप दुनिया को अपने पास ले आओ!
'स्पाइस रूट' एक खास बुक, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। इसे मैंने तब लिखा था जब मैंने इंटनेशल कुकिंग की डिटेल स्टडी की थी। जब मैंने विभिन्न देशों में ट्रेवल किया, तब मुझे सबसे ज्यादा इटली पसंद आया। यह देश संस्कृति में समृद्ध होने के साथ-साथ फूड के मामले में भी काफी समृद्ध है। मैं इटली में जहां भी गई, वहां की मेमोरी आज भी मेरे दिमाग में कैद है। इटली की अपनी उन्हीं यादों को फिर से याद करते हु, मैं आज आपके लिए एक खास आर्टिकल लेकर आई हूं। मैं इस आर्टिकल में कुछ डिशेज के बारे में बात करुंगी, जो इटालियन कल्चर के बेहद करीब है। इतना ही नहीं इस सभी डिशेज को आप बहुत ही आसानी से बना सकती हैं और बिना इटली जाए, वहां के खाने का लुफ्त उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गरम मसाले से कैसे बढ़ाएं खाने का स्वाद, मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना से जानिए
लज़ान्या
मेरी फेवरेट डिश लज़ान्या है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति नेपल्स से हुई है। यह एक ऐसी बेहतरीन इटालियन डिश है, जो सरप्राइज के अंदर एक और सरप्राइज है। जी हां लजा़न्या में एक के बाद एक पास्ता, चीज़, सॉस और कई अन्य चीजों की परतें होती हैं। यह डिश चीज़, ग्राउंड मीट, वेजिटेबल और विभिन्न प्रकार के सॉस से बनी होती है। जैसा कि आपको इटेलियन डिश का स्वाद बेहद पसंद आता है, ठीक वैसे ही लज़ान्या में जायके की रेंज वास्तव में आश्चर्यजनक और रोमांचक होती है।
पास्ता और पिज्जा
ये दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जो पास्ता और पिज्जा की दावत लेने से चूकना चाहेगा। यह कई तरह का होता है, लोगों के लिए इसकी अलग-अलग किस्में उपलब्ध हैं, जिसका वह स्वाद ले सकते हैं। इटली में आप जहां जाते हैं, उसके आधार पर आपको पास्ता के अलग-अलग टाइप देखने को मिलते हैं। रोम में पास्ता अल्ला कार्बोनारा होता है, जो अंडे, पेकोरिनो चीज़, guanciale (जो मूल रूप से एक प्रकार का इटालियन मीट है, जो पोर्क चीक्स से बना होता है), और काली मिर्च जैसी सामग्री के साथ तैयार किया जाता है। (5 विदेशी कुजींस जिनमें भरा है स्वाद के साथ सेहत का खज़ाना)
अगर आप वेटिकन सिटी में होने का अनुभव लेना चाहती हैं, तो स्पैगेटी अल्ला कार्बोनारा तैयार करें। लेकिन ध्यान रखें, कि इसमें अंडे, बेकन, चीज़, काली मिर्च और लाल मिर्च हो। या आप चाहे तो पेस्टो स्पैगेटी भी बना सकती हैं, जो इटली के दक्षिणी हिस्सों की याद दिलाता है। यह तुलसी के पत्तों के बारीक पेस्ट में बनाया जाता है। इसका स्वाद इतना अनूठा होता है कि आपको कई दिनों तक याद रहता है।
जब पिज्जा की बात आती है, तो मार्गरीटा को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मेरी राय में नेपल्स से उत्पन्न, मार्गरीटा सबसे टेस्टी और आसानी से प्राप्त होने वाली डिश है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है और इस लॉकडाउन के समय में, आप इटली की सबसे फेमस डिशेज में से एक को बनाकर, नेपल्स की यात्रा कर सकती हैं। मार्गरीटा पिज्जा ऑलिव ऑयल, गार्लिक, बेसिल, टमाटर और मोज़ेरेला चीज़ से भरपूर होता है। (मार्गरीटा पिज्जा बनाने की रेसिपी जानें)
अरंचिनी
अरंचिनी एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है, लेकिन यह डिश मूल रूप से भरवां राइस बॉल्स से बनती है। रागू, टोमेटो सॉस, मोज़ेरेला और मटर के साथ भरवां अरंचिनी ऐसे राइस बॉल्स हैं, जिन्हें ब्रेड क्रंब्स में लपेटकर, फ्राई किया जाता है। जिस तरह स्पैगेटी और पिज्जा इटली में जगह के हिसाब से अलग-अलग वैराइटी में मिलता हैं, अरंचिनी भी जगह के हिसाब से अलग-अलग तरह से मिलता है। क्षेत्रीय विशिष्टताओं के अनुसार, डिश में अलग-अलग भराव और शेप को अपनाया जाता है। कभी-कभी अरंचिनी में टमाटर सॉस और मोज़ेरेला होता है, तो कई बार इसमें एक बेचमेल सॉस होती है और कई बार इसमें मशरूम भी होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कुकिंग में समय बचाने और कुशलता पाने के लिए ये 8 टिप्स अपनाएं
रिबोलिटा
परंपरागत रूप से गरीबों के भोजन या कमिन्स पावेर के रूप में जाना जाने वाला, रिबोलिटा फ्लोरेंस के एरिया में नौकरों द्वारा बनाया जाता था। यह ब्रेड, वेजिटेबल का अधपका फूड का एक कलेक्शन होता था, जिसे भोजन बनाने के लिए पानी में उबाला जाता था। जैसा कि समय बदल गया है, और अराजकता दूर हो गई है, यह डिश अब विशेष रूप से इटालियन घरों में बची हुई चीजों से बनाने के लिए फेमस हो गई है। इस रिच और हैवी डिश को टस्कनी के सबसे महत्वपूर्ण और फेमस डिशेज में से एक माना जाता है।
शिप्रा खन्ना मास्टरशेफ इंडिया सीजन -2 की विनर रह चुकी हैं और कई पॉपुलर कुकिंग शो होस्ट करने के अलावा, वह कई बुक्स भी लिख चुकी हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।