डमरू वाले बप्पा से लेकर ऊंची मूर्ति तक, यूपी में ऐसे हैं भगवान गणेश के मंदिर, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और मथुरा जैसे शहरों में कुछ ऐसे गणेश मंदिर है, जहां बप्पा की प्रतिमा अनोखी और अलग है। लोग अक्सर ऐसे में मंदिरों में जाना पसंद करते हैं, जो यूनिक और अलग हो।
giant statues to unique forms of bappa top ganesh temples in uttar pradesh

गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होते ही लोग जगह-जगह मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। क्योंकि, गणेश उत्सव के दौरान मंदिरों में खूबसूरत पंडाल सजाया जाता है। इस पर्व में कई जगहों पर 10 दिनों तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन भी होते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में अच्छे गणेश मंदिर के दर्शन का प्लान बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के खूबसूरत और अनोखे मंदिरों की लिस्ट बताएंगे। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे इन खूबसूरत मंदिरों में दर्शन करने आप अपने परिवार के साथ जा सकती हैं।

लखनऊ में कहां है भगवान गणेश का फेमस मंदिर?

लखनऊ में अगर आप कुछ अनोखे मंदिर में दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो बड़े पीपल के पेड़ वाला गणेश मंदिर देखने जा सकती हैं। यह मंदिर इसलिए अनोखा है, क्योंकि भगवान गणेश की आकृति यहां पेड़ पर अपने आप ही बनी हुई है। इसे किसी ने अपने हाथों से नहीं बनाया। यह लखनऊ के फेमस मंदिरों में से एक है।

  • लोकेशन- लखनऊ शहर में बीबीडी कॉलेज के पास स्थित है।
  • कैसे पहुंचे- आप चारबाग रेलवे स्टेशन से यहां आसानी से आ सकती हैं। रेलवे स्टेशन से बड़ा पीपल मंदिर की दूरी लगभग 12 किमी है। आप ऑटो या कैब लेकर पहुंच सकती हैं।
giant statues to unique forms of bappa top ganesh temples in uttar pradeshSSS

कानपुर में कहां है बड़ा गणेश जी का मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर, कानपुर में बड़ा गणेशजी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर देश के अनोखे मंदिरों में से एक है। क्योंकि, मंदिर की बाहरी दीवारों पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा बनी हुई है। यह बप्पा खड़ी हुई मुद्रा में स्थित है।

  • लोकेशन- कैनाल रोड, धाना खोरी, घंटाघर, मीरपुर, कानपुर
  • कैसे पहुंचे- कानपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 4.6 किमी की है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 15 मिनट का समय लगेगा।
giant statues to unique forms of bappa top ganesh temples in uttar pradeshSS

प्रयागराज में कहां है सबसे अनोखा गणेश मंदिर?

यह मंदिर भगवान गणेश के उन 21 गणेश मंदिरों में से एक है, जहां बप्पा की अनोखी प्रतिमा विराजमान है।यह मंदिर प्रयागराज में दशवमेघेश्वर घाट के निकट शिव मंदिर के पास स्थित है। इस मंदिर की एक और खास बात यह है कि इसमें यहां ऊपर आपको 2 गुबंद देखने को मिलेंगे, हालांकि भारत में लगभग सभी मंदिरों में ऊपर एक ही गुंबद देखने को मिलता है। यह भारत के फेमस गणपति मंदिर में से एक है।

  • लोकेशन- दारागंज घाट रोड, दारागंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
  • नाम- इस मंदिर को आदि श्री ओंकार गणपति मंदिर के नाम से जाना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP