Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:27 PM IST

दाल-राजमा या फिर छोला भिगोना गई हैं भूल? बर्फ का टुकड़ा मिनटों में करेगा कमाल

घर पर अचानक मेहमान आ जाएं या फिर आपका छोले-राजमा खाने का मन कर जाए, लेकिन इन्हें भिगोना भूल गई हैं, तो इन्हें पकाना मुश्किल हो जाता है। मगर क्या आपको पता है कि बर्फ के टुकड़े वाले जुगाड़ से इस काम को आसान बना सकती हैं? नीचे लेख में जानें-
Updated:- 2026-07-14, 11:47 IST
How to quickly soften chickpeas and rajma

छोले-राजमा या फिर कोई दाल पराठा और पूड़ी बनाने के लिए हम इन्हें एक दिन पहले ही भिगोकर रख देते हैं। मगर कई बार काम की व्यस्तता में हम यह करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपका इन्हें खाने का मन हो, तो न चाहते हुए भी प्लान बदलना पड़ जाता है। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि दोपहर में स्वादिष्ट राजमा या छोले बनाने हो, लेकिन ऐन वक्त पर याद आया कि उन्हें रातभर भिगोना तो आप भूल ही गईं? ऐसे में पूरा मूड खराब हो जाता है। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में हम बर्फ वाला एक ऐसा जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जो आपके घंटों का काम मिनटों में कर सकता हैं। जानें क्या है तरीका?

राजमा या छोले भिगोना भूल जाएं, तो क्या करें?

अगर आप रात में छोला या फिर राजमा भिगोना भूल गई हैं, तो बर्फ वाला तरीका आजाम सकती हैं। इसके लिए ध्यान रखें कि डेढ़ कप राजमा या छोले में करीब एक ट्रे बर्फ के टुकड़े और आधा लीटर पानी लें। इसके बाद इनमें से जो आपको बनाना हो उसे अच्छे से धो लें।

rajma and chola

अब प्रेशर कुकर में दानें, बर्फ के टुकड़े, स्वादानुसार नमक और पानी डालें। ढक्कन बंद करके 25-30 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करें और प्रेशर निकलने तक इंतजार करें। अब ढक्कन खोलकर चेक करें। आप देखेंगी कि दाने नरम और पक चुकें होंगे। अब आप इसे छानकर आगे की प्रक्रिया यानी ग्रेवी का काम शुरू करें।

इसे भी पढ़ें- तड़का लगाते ही उड़ती हैं तेल की छींटे? कड़ाही में पहले डालें बस 1 चुटकी यह चीज

बर्फ वाला जुगाड़ कैसे करता है काम?

राजमा और छोले के ऊपर का छिलका बहुत सख्त होता है। जब कुकर में बर्फ के ठंडे टुकड़े और पानी एक साथ गर्म होना शुरू होते हैं, तो दानों को तापमान का बदलाव होता है।

how to use ice cube for soak rajma

इस अचानक आए बदलाव के कारण दानों की सख्त चमड़ी या छिलका ढीला पड़ जाता है और उसमें बारीक दरारें आ जाती हैं, जिससे पानी अंदर जाने का रास्ता खुल जाता है। इसके साथ ही जब 25-30 मिनट तक बिना खोले लगातार ये दाने पकाते हैं, तो कुकर के अंदर भाप का दबाव बन जाता है। यह दबाव पानी और बर्फ के पिघले हुए ठंडे हिस्से को अंदर तक धकेलता है, जो काम रातभर इन्हें भिगोने से धीरे-धीरे होता है, वही काम कुकर की सीटी और दबाव मिनटों में कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

अगली बार जब आप छोला, राजमा या फिर दाल भिगोना भूल जाएं, तो यह तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।