तड़का लगाते ही उड़ती हैं तेल की छींटे? कड़ाही में पहले डालें बस 1 चुटकी यह चीज

हमारे यहां भारतीय घरों में खाने-पीने की कई चीजें बनाई जाती हैं। सब्जी बनाना हो, दाल फ्राई करना हो या फिर नाश्ते में पोहा या उपमा ही क्यों न बनाना हो, हम तड़का जरूर लगाते हैं। तड़का लगाना बहुत ही कॉमन है, लेकिन कई काम कई बार मुश्किल भी लगने लगता है। खासकर तब जब हम गर्म तेल में जीरा, राई, अजवाइन या कढ़ी पत्ता डालते हैं तो तेल के छींटे उड़ने लगते हैं।
इससे कई बार ताे हमारा चेहरा या हाथ भी जल जाते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो एक छोटा सा किचन हैक आपके काम आ सकता है। जी हां, हम आपको एक बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं जिससे तेल के छींटों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
तड़का लगाते समय कौन सा हैक अपनाएं?
तड़का लगाते समय एक चुटकी नमक डालने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि नमक कड़ाही में मौजूद नमी को सोख लेता है। इससे तेल के उछलने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। इसी वजह से कुछ लोग तड़का लगाने से पहले गर्म तेल में एक चुटकी नमक डाल देते हैं। हालांकि, अगर कड़ाही में ज्यादा नमी होगी तो नमक डालने के बाद भी छींटे पड़ सकते हैं। इसलिए कड़ाही को सुखाकर ही यूज करें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की काली और चिपचिपी सीटी मिनटों में चमकेगी, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक
-1783336636989.jpg)
नमक का इस्तेमाल कैसे करें?
इस हैक का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें एक चुटकी नमक डाल दें। इसके बाद कुछ सेकंड के लिए रुक जाएं और फिर बाद में तड़का लगाएं। ध्यान रखें कि नमक बहुत ज्यादा न हो, वरना बाद में खाने का स्वाद बिगड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम
इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ एक चुटकी नमक डालना ही काफी नहीं है। तड़का लगाते समय कुछ और बाताें का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- कड़ाही को अच्छी तरह से सुखाकर ही यूज करें
- बहुत गीली सब्जियां न डालें
- मसालों को सावधानी से डालें
- बहुत ज्यादा तेल को गर्म करने से बचें
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: 45 डिग्री टेंपरेचर में भी बिल्कुल खट्टी नहीं होगी दही, बस जमाते समय दूध में डाल दें ये 1 चीज
तो अगर तड़का लगाते समय तेल के छींटे आपको भी परेशान करते हैं, तो आप ये ट्रिक आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: लाख कोशिशों के बाद भी सिंक से आती है सड़न जैसी बदबू? इन आसान ट्रिक्स से पाएं छुटकारा
Image Credit- Freepik/gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।