Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:13 PM IST

Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

हम सभी को पूड़ि‍यां खाना पसंद है। इसे ब्रेकफास्‍ट, लंच या ड‍िनर कभी भी बनाया जा सकता है। हालांक‍ि, कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि सरसों के तेल में पूड़‍ियां तलते समय इनका रंग पीला पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं पूड़ि‍यां सफेद-सफेद और फूली हुई बनें तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-07, 12:15 IST
Poori making tips

हमारे यहां भारतीय घरों में एक ओर जहां रोटी और पराठे खूब बनते हैं, वहीं पूड़‍ियां भी लोगों को खूब पसंद आती हैं। नाश्‍ता हो या लंच-डि‍नर, कुछ लोग सब्‍ज‍ियों के साथ पूड़ी खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोगों के घरों में पूड़ि‍यां र‍िफाइंड ऑयल या घी में तली जाती हैं, लेक‍िन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सि‍र्फ सरसों का तेल पसंद करते हैं। इसमें पूड़‍ियां बन तो जाती हैं लेक‍िन इससे उनमें पीलापन आ जाता है, जो दि‍खने में भी अच्‍छा नहीं लगता है।

ऐसे में लोग इसे क‍िसी को सर्व करने में कतराते हैं। अगर आप भी सरसों के तेल में पूड़ि‍यां बनाती हैं और चाहती हैं क‍ि इसमें पीलापन न रहे तो हम आपको कुछ आसान से ट्र‍िक्‍स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Poori making tips (5)

Image Credit- Ai Generated

सूजी म‍िलाएं

अगर आप चाहती हैं कि पूड़ियां ज्यादा सॉफ्ट, फूली हुईं और सफेद बनें, तो जब आप पूड़‍ी का आटा गूंथे तो उसमें 1 से 2 चम्मच सूजी मिला दें। इससे पूड़ि‍याें का टेक्‍सचर अच्‍छा रहता है और जब आप इन्‍हें तलेंगी तो ये आराम से फूल जाएंगी। बस ध्‍यान रहे क‍ि आटा को न ज्‍यादा सख्‍त और न ही ज्‍यादा सॉफ्ट गूंथना है।

यह भी पढ़ें- लोहे की कड़ाही और तवे पर चिपक जाता है खाना? मास्टरशेफ की इस ट्रिक से बर्तन को मिनटों में बनाएं Non-Stick

सरसों के तेल की कड़वाहट पहले करें कम

अगर आप सरसों के तेल में पूड़ि‍यां तलने जा रहीं हैं तो सबसे पहले तेल को अच्‍छे से गर्म कर लें। जब उसमें से हल्का धुआं निकलने लगे, तब फ्लेम काे थोड़ी धीमा कर दें। ऐसा करने से तेल की गंध तो कम होगी ही, साथ ही उसका कच्‍चापन भी दूर होगा।

यह भी पढ़ें- Different Types Of Poha: एक नहीं, नाश्‍ते में 4 तरह के बनाएं पोहे; स्‍वाद में नहीं रहेगी काई कमी

पूड़ियां सफेद रखने के लिए ध्यान रखें ये बात

अगर आप बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडे तेल में पूड़ि‍यां तलती हैं तो उससे रंग गाढ़ा हो जाता है। इसल‍िए पूड़‍ियों को हमेशा मीड‍ियम टू हाई फ्लेम पर ही तलना चाह‍िए। इससे पूड़‍ियां ज्‍यादा तेल भी नहीं सोंखती हैं।

आटा कैसा होना चाहिए?

पूड़ी के लिए आटा एकदम सही गूंथा होना चाह‍िए। इसके ल‍िए न ज्यादा आटा सॉफ्ट होना चा‍ह‍िए और न ही ज्‍यादा सख्‍त। इसलि‍ए अगर आटा ज्‍यादा नरम रहेगा तो पूड़ि‍यां तेल सोख लेंगी और फूलेंगी भी नहीं। वहीं ज्‍यादा सख्‍त होने पर पूड़ि‍यां भी सख्‍त ही बनेंगी।

यह भी पढ़ें- Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों से तैयार करें 2 फ्लेवर वाली कुल्‍फी, भूल जाएंगी बाजार का स्‍वाद

Poori making tips (4)

Image Credit- Adobe Stock

बेलते समय न करें ये गलती

कई लोग पूड़ी बेलते समय बहुत ज्यादा सूखा आटा लगा लेते हैं। ऐसे में जब आप पूड़‍ियां तलेंगी तो सूखा आटा तेल में जल जाएगा और इससे पूड़ियों का रंग डार्क हो सकता है। इसल‍िए कोश‍िश करें क‍ि पूड़ि‍यां हमेशा थोड़ा तेल लगाकर ही बेलें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: स्पंज की तरह तेल सोखती हैं किचन की ये 5 चीजें, कुक‍िंग करते समय जरूर दें ध्‍यान

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • आटे में थोड़ा सा सूजी मिलाएं।
  • आटा सख्त गूंथें।
  • तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें।
  • पूड़ियाें को एक जैसी मोटाई में बेलें।
  • बहुत लो फ्लेम पर पूड़ि‍यों को न तलें।

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि पूड़ि‍यां सफेद-सफेद और फूली हुईं बनें तो बनाते समय ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।