मेट्रो सिटी में रहने वाले लोग ज्यादातर मेट्रो से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। मेट्रो से कहीं भी जाना आसान होता है। हम मेट्रो के जरिए समय के साथ ही काफी पैसे भी बचाते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 5 सबसे पुराने मेट्रो स्टेशन के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
लंदन अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन दुनिया का पहला भूमिगत रेलवे स्टेशन है। इसे 1863 में लोकोमोटिव ट्रेनों के लिए खोला गया और पैडिंगटन और फ़ारिंगडन के बीच चलाया गया। यह दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन मानी जाती हैं। इन लाइनों पर रोजाना करीब 48 लाख यात्री सफर करते हैं।
बुडापेस्ट मेट्रो दुनिया की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक अंडरग्राउंड मेट्रो है। इसे साल 1896 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में बुडापेस्ट मेट्रो में करीब 4 लाइने हैं। हालांकि अब पांचवीं लाइन का भी निर्माण जल्द होने वाला है।
ग्लासगो सर्कुलर अंडरग्राउंड स्कॉटलैंड की सबसे पुरानी मेट्रो स्टेशन है। यह 1896 में खुला और यह दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी मेट्रो स्टेशन है। यह मेट्रो 15 स्टेशन को कवर करती है। डेली लाखों लोग इस मेट्रो से यात्रा करते हैं।
यह भी पढ़ें- Metro Facts: क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो के सीक्रेट? जानने के लिए पढ़ें
शिकागो की एलिवेटेड 'एल' मेट्रो सिस्टम 1892 से शुरू हुई थी। इस मेट्रो लाइन से सालाना 230 मिलियन से अधिक यात्री डेली यात्रा करते हैं। इसकी वजह से यह अमेरिका की दूसरी सबसे व्यस्त मेट्रो बन जाती है। इस मेट्रो स्टेशन की 2 लाइनें 24 घंटे सेवा देती हैं। (ये हैं दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन)
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- 2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की होगी शुरुआत, जानें पूरी जानकारी
पेरिस मेट्रो 1900 में शुरू हुई थी। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप की दूसरी सबसे व्यस्त मेट्रो लाइन है। 16 लाइन में चलने वाली इस मेट्रो से रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं। यह मेट्रो कुल 197 किलोमीटर अंडरग्राउंड में ही चलता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।