ग्लूटेन फ्री आलू पराठा बनाने की आसान विधि सीखें

बाजार में तरह-तरह का आटा आपको मिल जाएगा। मगर हेल्दी ईटिंग हैबिट रखने वाले बाजार से ग्लूटेन फ्री आटा खरीदना ही पसंद करते हैं। वैसे तो यह आटा आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं, मगर बाजार में आपको आसानी से यह उपलब्ध हो जाएगा।
जाहिर है, सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह किचन में जाकर नाश्ता तैयार करना एक चुनौती होता है, उस पर रोज हेल्दी नाश्ते की रेसिपी मिलना भी आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप मल्टीग्रेन आटे का प्रयोग करती हैं, तो ग्लूटेन फ्री आलू के पराठे का नाश्ता आप हर दूसरे दिन कर सकती हैं।
ग्लूटेन फ्री आलू के पराठे Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं ग्लूटेन फ्री आलू के पराठे।
Ingredients
- 1 1/2 कप मल्टीग्रेन आटा
- 1 कप गर्म पानी
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 3-4 आलू उबले हुए
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच प्याज बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- पराठा सेकने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले पराठे में स्टफिंग के लिए 3-4 आलू उबाल लें।
- Step 2:
इसके बाद आप मल्टीग्रेन आटे को गर्म पानी की मदद से गूंथ लें।
- Step 3:
आटा गूंथते वक्त उसमें देसी घी और अजवाइन भी जरूर से डालें।
- Step 4:
अब पराठे में स्टफिंग के लिए आलू का मिश्रण तैयार करें। कटी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, प्याज आदि को आलू में डालें।
- Step 5:
मसालेदार पराठा खाना है, तो आलू में धनिया मसाला, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और कुटी हुई खड़ी धनिया भी डालें।
- Step 6:
अब इस मिश्रण को पराठे में भरें और पराठे को सेक कर गरम-गरम परोसें। इस रेसिपी को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आज हम आपको घर पर ग्लूटेन फ्री आलू के पराठे बनाने की आसान विधि बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: अजवाइन के स्वादिष्ट पराठे बनाने की विधि जानें

विधि
- सबसे पहले आपको आलू उबाल लेना है। सर्दियों में बाजार में नई फसल के आलू आते हैं, इसलिए आलू में काफी मिट्टी रहती है। उबालने से पहले ही आलू को अच्छे से वॉश करके छील लें और फिर 2 सीटी आने तक उबालें।
- इसके बाद आप मल्टीग्रेन आटे को गर्म पानी की मदद से गूंथ लें। आपको बता दें कि पराठे के लिए आटा रोटी की तरह बहुत अधिक ढीला न गूंथें। गूंथने के बाद आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर परफेक्ट बथुआ पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- आटा गूंथते वक्त उसमें देसी घी और अजवाइन भी जरूर से डालें। इससे पराठा स्वादिष्ट भी लगता है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
- अब पराठे की सेटिंग के लिए आलू का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए आलू में कटी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, प्याज आदि डालें। अगर आपको मसालेदार पराठा खाना है, तो आप इसमें धनिया मसाला, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और कुटी हुई खड़ी धनिया भी डाल सकती हैं।
- अब इस मिश्रण को पराठे में भरें और पराठे को गोल-गोल बेल कर सेक लें। इसके बाद आप अचार और दही के साथ गरम-गरम पराठा सर्व करें।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।