दुनिया के सबसे खुशहाल देश ने भारतीयों को दिया परमानेंट रेजीडेंसी का मौका, जान लें अप्लाई करने का तरीका

फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। यहां लोगों की लाइफस्टाइल, सामाजिक सुरक्षा और नेचुरल ब्यूटी सबको अपनी ओर खींचती है। यही वजह है कि अब भारतीय नागरिक भी वहां बसने और काम करने का सपना देखने लगे हैं। फिनलैंड में परमानेंट रेजीडेंसी (PR) पाना न सिर्फ अच्छी लाइफ का मौका देता है, बल्कि इसके साथ कई सुविधाएं भी जुड़ी होती हैं। इससे वहां रहने और काम करने की आजादी होती है। परिवार को साथ बुलाने का अधिकार होता है।
आगे चलकर यहां कि सिटिजनशिप पाने का रास्ता भी आसान हो जाता है। पिछले कुछ सालों में यहां के इमिग्रेशन नियमों में हुए बदलावों ने लोगों के लिए फिनलैंड को और भी आकर्षक बना दिया है। अगर आप विदेश में बसने का सपना देख रहे हैं तो फिनलैंड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
फिनलैंड की गवर्नमेंट ने किए ये बदलाव
आपको बता दें कि 2025 में फिनलैंड की गवर्नमेंट ने अपने इमिग्रेशन नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे आईटी, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग जैसे फील्ड में काम करने वालों के लिए वहां बसना और भी आसान हो गया है। फिनलैंड की PR मिलने पर कोई भी गैर-यूरोपीय नागरिक (जैसे भारतीय) देश में हमेशा के लिए रह सकता है और काम कर सकता है। इसके साथ ही उसे हेल्थकेयर, एजुकेशन जैसी जरूरी सुविधाओं का भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: शांति और खुशहाल भरी जिंदगी बिताने के लिए ये 5 देश हैं सबसे बेहतर
PR कार्ड को हर पांच साल में सिर्फ रिन्यू करवाना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात तो ये है कि PR और सिटिजनशिप (नागरिकता) दोनों अलग हैं। नागरिकता पाने के लिए आपको फिनलैंड में करीब आठ साल तक रहना पड़ता है और वहां की भाषा में एलिजिबिलिटी साबित करनी होती है।
2025 में हुए कुछ नए बदलाव
हाल ही में हुए बदलाव ज्यादातर वर्क वीजा और फैमिली री-यूनिफिकेशन (परिवार को बुलाने) से जुड़े हैं। अब परिवार बुलाने वाले स्पॉन्सर को कम से कम दो साल तक फिनलैंड में रहना जरूरी है। पति-पत्नी दोनों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। स्पेशलिस्ट या हाई-सैलरी वाली नौकरियों (जहां कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा महीने की सैलरी हाे) के लिए वर्क परमिट की प्रॉसेसिंग भी अब फास्ट-ट्रैक पर होती है।
इन बातों को भी जानें
-1759813238136.jpg)
- फिनलैंड में लगातार चार साल तक रहना जरूरी है, वो भी Type A (Continuous) रेजिडेंस परमिट पर।
- Type B (Temporary) परमिट वाले साल इसमें नहीं गिने जाते हैं। इन चार सालों में से कम से कम दो साल फिनलैंड में रहना जरूरी है।
- परमानेंट रेजीडेंसी के लिए आपके पास जो परमिट है (जैसे नौकरी या परिवार के आधार पर मिला), वो अब भी वैलिड होना चाहिए।
- स्टूडेंट वीजा या जॉब सीकर वीजा वाले सीधे PR के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- शुरुआती Type A वर्क परमिट के लिए आपकी नौकरी पक्की होनी चाहिए। सालाना इनकम 41 लाख होनी चाहिए। साथ ही पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ 2 साल का एक्सपीरियंस भी जरूरी है।
- पुलिस रिकॉर्ड क्लीन होना चाहिए। हेल्थ इंश्योरेंस, रेजिडेंशियल एड्रेस और कोई बकाया कर्ज नहीं होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
- नौकरी, यूनिवर्सिटी एडमिशन या परिवार के आधार पर Enter Finland वेबसाइट या VFS Global India से आवेदन कर सकते हैं।
- Type A परमिट को जरूरत पड़ने पर समय-समय पर रिन्यू करवाएं।
- PR के लिए पासपोर्ट, फोटो, इनकम का सबूत, एजुकेशन सर्टिफिकेट, रेजिडेंस प्रूफ और फैमिली डिटेल्स जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- Enter Finland पोर्टल से PR आवेदन करें और अपना Migri ID इस्तेमाल करें।
- Migri सर्विस सेंटर जाकर अपनी पहचान की पुष्टि करें।
- अप्लाई करने के बाद आप ऑनलाइन चेक करते हैं। अप्रूवल मिलने पर आपका PR कार्ड मिल जाएगा।
- अगर आपका आवेदन रिजेक्ट होता है, तो 30 दिन के अंदर दोबारा से अपील की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: ये देश भारतीयों पर हो रहे हैं मेहरबान, दे रहे हैं अपने यहां रहने के लिए घर
अगर आप भी विदेश में बसने का सपना देख रहीं हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI-Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।