Children Special: बच्चों के लिए घर पर तैयार करें ये लाजवाब फिंगर फूड्स

बच्चे खेलने में जितना आगे रहते हैं उतना ही खाने के भी आगे रहते हैं। इसलिए ज्यादातर बच्चे अपनी मां में अलग-अलग और कुछ टेस्टी भोजन का डिमांड करते रहते हैं। कहीं से भी घूम के या खेल के आते हैं, वैसे ही मां से बोलते हैं कि मम्मी भूख लगी है, कुछ खाने के लिए बना दो। कई बार तो कई मां पहले से ही भोजन तैयार करके रखती है कि बच्चा आते ही सबसे पहले खाने के लिए कुछ मांगेगा।
खैर, अगर आप भी इन सर्दियों के मौसम में अपने बच्चे के लिए कुछ टेस्टी और लाजवाब रेसिपीज बनाने के लिए सोच रही हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ शानदार रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिसे आप कभी भी बनाकर बच्चों के सामने परोस सकती हैं। सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि घर के अन्य सदस्य भी इन रेसिपीज को खूब पसंद करेंगे। इन रेसिपीज को बनाने में आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं और आप बहुत आसानी से भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
फ़्राईड इडली

सामग्री
इडली-4 पीस, करी पत्ता-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लहसुन कली-4-5 बारीक़ कटी हुई, दही-2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, राई-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच, टमाटर-1 कटा हुआ, प्याज-1/2 कटा हुआ
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप इडली को पीस में काटकर अलग रख लीजिये।
- एक एक बर्तन में दही, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर मिक्स कर लीजिये।
- मिक्स करने के बाद इसमें इडली के टुकड़े को डालकर मिक्स कर लीजिये।
- अब एक पैन में तेल गरम करके इसे फ्राई करके रख लीजिये।
- इधर एक अन्य पैन में तेल गरम करें और राई, टमाटर, प्याज, लहसुन और करी पत्ता को डालकर कुछ देर भूने।
- कुछ देर भूनने के बाद इस मिश्रण में फ्राई किये हुए इडली को मिक्स करके कुछ देर पका लीजिये।
- तैयार है फ़्राईड इडली पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:Leftover Poori: बची हुई पूरी से घर पर आसानी से बनाएं ये टेस्टी डिश
बेसन चीला

सामग्री
बेसन-1 कप, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च-1/2 चम्मच, प्याज-1/2 कटा हुआ, टमाटर-1/2 कटा हुआ, अजवाइन-1/2 चम्मच, पनीर-1/2 कप कद्दूकस, हरी मिर्च-2 कटी हुई, तेल-1/2 कप, धनिया पत्ता-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन, काली मिर्च, प्याज, पनीर, टमाटर और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- थोड़ी देर बाद इसमें नमक, अजवाइन और धनिया पत्ता को भी डालकर मिक्स कर लीजिये।
- मिक्स करने के बाद इसमें एक कप पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार कर लिजिय।
- अब आप एक पैन में तेल गरम करें और बेसन का घोल पैन में डालकर फैला लीजिये।
- थोड़ी देर बाद पलटकर दूसरे साइड भी अच्छे से पका लीजिये।
- तैयार है बेसन का चीला सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:अलग-अलग तरह से प्याज को काटने और छीलने के लिए 5 आसान Tips
सोया कबाब

सामग्री
सोया-2 कप, सिरका-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, प्याज-1/2 बारीक कटा हुआ, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, नींबू रस-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सोया को पानी में भिगोकर मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये।
- अब इसे किसी बर्तन में निकालकर बाकि अन्य सामग्री को इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- इस मिक्सर को मैरिनेट होने के लिए कुछ देर अलग रख दीजिये।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम करें और मैरिनेट किये हुए मिश्रण में से लेकर कबाब के आकार में बना लीजिये।
- अब इसे पैन में डालकर दोनों साइड सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिये।
- तैयार है सोया कबाबसर्व करने के लिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@silver.s3.amazonaws.com,vegecravings.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।