Famous waterfall near chandigarh: देश की राजधानी दिल्ली से करीब 260 किमी दूर स्थित चंडीगढ़, पंजाब का खूबसूरत शहर है। यह पंजाब के साथ हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़, पंजाब का एक ऐसा शहर है, जो हिमाचल प्रदेश की सीमा से काफी करीब में है। इसके अलावा, चंडीगढ़, उत्तराखंड सीमा से भी अधिक दूर नहीं है। इसलिए चंडीगढ़ वाले या इस शहर में दूसरे राज्यों से आने पर्यटक हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के आसपास घूमने जाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी शिमला या मनाली घूमकर बोर हो गए हैं, तो मानसून में इन शानदार वॉटरफॉल का रुख कर सकते हैं। आइए चंडीगढ़ के आसपास स्थित कुछ टॉप वॉटरफॉल के बारे में जानते हैं।
जंगेशु वॉटरफॉल (Jangeshu Waterfall)
चंडीगढ़ के आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत वॉटरफॉल का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले जंगेशु वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। जंगेशु को चंडीगढ़ के आसपास छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है, जहां मानसून में घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
जंगेशु वॉटरफॉल, प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में इसके आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। वॉटरफॉल के आसपास, ट्रेकिंग और कैंपिंग का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंचते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से जंगेशु वॉटरफॉल की दूरी करीब 39 किमी है।
इसे भी पढ़ें:मानसून में महाराष्ट्र के ताम्हिनी घाट को एक्सप्लोर नहीं किया, तो आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी ट्रिप बनाएं
मशोबरा वॉटरफॉल (Mashobra Waterfall)
कालका और कसौली के बीच में स्थित मशोबरा वॉटरफॉल, चंडीगढ़ के आसपास में स्थित एक खूबसूरत वॉटरफॉल है। यह वॉटरफॉल जंगल और पहाड़ों के बीच में स्थित है, जिसके चलते यहां का शांत और सुध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
मशोबरा वॉटरफॉल, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। मानसून में यहां सिर्फ चंडीगढ़ वाले ही नहीं, बल्कि पंजाब के अन्य कई शहरों से पर्यटक मौज-मस्ती और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। वीकेंड में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
- दूरी- चंडीगढ़ से मशोबरा वॉटरफॉल की दूरी करीब 35 किमी है।
रीवा वॉटरफॉल (Riva Waterfall)
चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला शहर के आसपास किसी शानदार और खूबसूरत वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो पर्यटक सबसे पहले रीवा वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं।
हिमाचल के सोलन और चैल के बीच में स्थित रीवा वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मानसून में यहां कई शहरों से पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
- दूरी-चंडीगढ़ से रीवा वॉटरफॉल की दूरी करीब 79 किमी है।
चैडविक वॉटरफॉल (Chadwick Waterfalls)
सोलन से करीब 43 किमी दूर स्थित चैडविक, चंडीगढ़ के आसपास से लेकर हिमाचल प्रदेश का एक यह चर्चित वॉटरफॉल माना जाता है। यह शिमला मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। चैडविक वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
चैडविक वॉटरफॉल में जब करीब 86 मीटर से अधिक मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने लायक होती है। चंडीगढ़ वाले भी मानसून में यहां मौज-मस्ती करने पहुंचते रहते हैं।
- दूरी- चंडीगढ़ से चैडविक वॉटरफॉल की दूरी करीब 109 किमी है।
इन वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर करें
चंडीगढ़ के आसपास अन्य और भी कई शानदार वॉटरफॉल्स हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप, जोगिनी वॉटरफॉल से लेकर राहला और हड़सर वॉटरफॉल को भी वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@thakur_heenu__47,hoteldekho
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों