दक्षिण भारतीय फूड्स भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों से में एक हैं। जिस तरह से साउथ इंडियन शाकाहारी और मांसाहारी भोजन दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में फेमस है ठीक उसी तरह से कुछ बेहतरीन स्वीट्स भी बेहद फेमस हैं। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों में भी स्वीट्स को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आपको स्वीट्स पसंद है, तो आज इस लेख में हम दक्षिण भारतीय कुछ बेहतरीन स्वीट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी एक बार ज़रूर चखना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
खुबानी का मीठा
जब भी दक्षिण भारत की विशिष्ट मिठाई के बारे में बात होती है तो खुबानी का मीठा का नाम भी ज़रूर लिया जाता है। दक्षिण भारत में खासकर विवाह, जन्मदिन, पार्टी और किसी विशेष मौके पर मीठा खाने के लिए परोसा जाता है। दूध की मलाई, कस्टर्ड पाउडर, आइसक्रीम या फिर बादाम से तैयार की जाती है, जो खाने में बेहद ही लाजवाब लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अन्य राज्यों के मुकाबले खुबानी का मीठा आंध्र प्रदेश के लोग बेहद ही पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में कुछ अच्छा खाने का है मन तो बनाएं यह स्नैक्स
पायसम
वैसे तो इसे कई लोग पालदा पायसम के नाम से जानते हैं। टेस्ट से भरपूर इस स्वीट को खासकर ओणम या किसी अन्य प्रमुख त्यौहार के दौरान बनाया जाता है। इसे कई तरह से बनाई जा सकता है। इसे चावल, दूध, चीनी, घी जैसी कई चीजों के साथ बनाया जाता है, जो किसी भी समय में मिठास घोल देती है। ऐसे में अगर आप मीठा खाने का शौक रखते हैं, तो इस बार पायसम आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। (मिल्ककेक घर पर मिनटों में बनाएं)
मैसूर पाक
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में अगर मिठाई में सबसे अधिक कुछ फेमस है, तो उसका नाम है मैसूर पाक। इस मिठाई को किसी विशेष मौके के साथ-साथ जन्मदिन, पार्टी आदि मौके पर बनाई जाती है और लोग भी बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। बेसन, देशी घी, चीनी, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा की मदद से बनाई जाती है, जो टेस्ट के मामले में नंबर एक मानी जाती है। यह मिठाई कर्नाटक के लगभग हर मिठाई की दुकान में आसानी से मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें: जब घर पर आसानी से अदरक पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना
लौकी का हलवा
वैसे तो लौकी का हलवा दक्षिण भारत के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी फेमस है लेकिन, स्वाद के मामले में दक्षिण भारतीय लौकी का हलवा बहुत आगे है। कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, काजू, किशमिश, घी, लौकी और सूखे मेवों से मिलकर तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुख्य रूप पसंद की जाती है। इसके अलावा डबल का मीठा स्वीट भी बेहद फेमस है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@traditionallymodernfood.com,res.cloudinary.com)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।