केदारनाथ के रास्ते में पड़ते हैं भोलेनाथ के ये शिव मंदिर, हर दिन लगती हैं यहां भक्तों की भीड़

उत्तराखंड में भोलेनाथ के इन मंदिरों की खासियत यह है कि यहां से नजारा भी अच्छा दिखता है। लोग दर्शन करने के साथ-साथ खूबसूरत पहाड़ी वादियों का आनंद उठाने के लिए यहां कुछ समय बिता कर आगे निकलते हैं। 
famous shiva temples in routes of kedarnath

सावन के महीने में हजारो भोले के भक्त केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं। केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने का सफर मुश्किल है, क्योंकि इसमें आपको लंबी पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप इतनी दूर पैदल चढ़ाई करके जा रहे हैं, तो आपको रास्ते में आने वाली खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर करते हुए जाना चाहिए। क्योंकि, इसके बाद नहीं कहा जा सकता की आपको वापस कब दर्शन का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केदारनाथ के रास्ते में पड़ने वाले खास शिव मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ऋषिकेश में शिव मंदिर

यह मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर और चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, यह तीनों ही मंदिर भक्तों के लिए खास माने जाते हैं। यहां आप कभी भी जाएंगे, आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेंगी। अगर आप जल्दी में हैं, तो आप केदारनाथ से वापस आते हुए इन मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। अगर आप ऋषिकेश में सबसे फेमस शिव मंदिर के दर्शन करने जाना चाहती हैं, तो नीलकंठ महादेव मंदिर जा सकती हैं। खूबसूरती के मामले में आपको भूतनाथ मंदिर पसंद आएगा।

नीलकंठ महादेव मंदिर

रुद्रप्रयाग में शिव मंदिर

श्री तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के फेमस मंदिरों में से एक है। यह ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से, यहां आपको पर्यटकों की कम भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप केदारनाथ जा रही हैं, तो आपको रास्ते में श्री तुंगनाथ मंदिर होते हुए जरूर जाना चाहिए, वरना आपको अफसोस होगा। क्योंकि, यहां से खूबसूरत उत्तराखंड का नजारा भी देखने को मिलता है। ध्यान रखें कि यहां दर्शन के लिए आपको पैदल सफर करना होगा। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का संगम देखना भी न भूलें।

Triyuginarayan

देवप्रयाग में शिव मंदिर

देवप्रयाग से होते हुए अगर आप केदारनाथ जा रही हैं, तो क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करके जरूर जाएं। माना जाता है कि इस मंदिर का इतिहास आठवीं शताब्दी का है। मंदिर में शिव और देवी पार्वती दोनों भगवान की पूजा होती है। केदारनाथ जाते हुए अगर आप मंदिर के दर्शन नहीं कर पाई हैं, तो आते हुए यहां से होते हुए जा सकती हैं।

देवप्रयाग में शिव मंदिर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP