वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रही हैं तो 10 किमी के अंदर स्थित इन फेमस मंदिरों के दर्शन करके जरूर आएं

Rishikesh Tourist Places: ऋषिकेश घूमने गए लोग अक्सर लोकेशन पर पहुंचने के बाद अच्छी जगहों की तलाश में भटकते हैं। जब उन्हें उम्मीद के मुताबिक दर्शनीय स्थल नहीं मिलते, तो वे थोड़े निराश हो जाते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए हम कुछ खास और खूबसूरत मंदिरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद दिलचस्प और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इन मंदिरों की बनावट और वहां का माहौल आपकी यात्रा को खास बना देगा। अगर आप 2 से 3 दिन के ट्रिप पर हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें, यह अनुभव आपकी ऋषिकेश यात्रा को और भी यादगार बना देगा।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर, ऋषिकेश (Rishikesh Famous Temple)
सोशल मीडिया पर आपने इस मंदिर की तस्वीरें वायरल होते हुए देखी होंगी। यह मंदिर 13 मंजिला और घाट के किनारे से इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा लोगों को आकर्षित करती है। मंदिर की बनावट सुंदर और अनोखी है। शाम के समय इस मंदिर की लाइटिंग इतनी ज्यादा अच्छी लगती है कि दूर से ही यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मंदिर की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग देवता विराजमान हैं। तपोवन की तरफ से जा रहे हैं, तो नाव की सवारी में मुश्किल से 5 मिनट में आप यहां पहुंच जाएंगे। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला आकर भी आप यहां पहुंच सकते हैं। ध्यान रखें कि अभी लक्ष्मण झूला बंद है, इसलिए आपको दूसरे रास्ते से आना होगा।

नीलकंठ महादेव मंदिर (Temples to Visit in Rishikesh)
यह ऋषिकेश के ऐतिहासिक मंदिरों की लिस्ट में आता है। आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण स्थान है, जो हिमालय की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां तक पहुंचने का सफर भी खूबसूरत है। माना जाता है कि भोले बाबा ने यहां पर ही समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष का सेवन किया था। मंदिर की रंगीन वास्तुकला आपको पसंद आएगी। ध्यान रखें कि मंदिर तक की यात्रा सुंदर है, लेकिन सड़कें संकरी और घुमावदार के कारण थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगेगा।पहाड़ों पर घूमने का प्लानबना रह लोगों को यहां पहुंचने का रास्ता पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें-Summer Vacation में छोटे बच्चों के साथ इन जगहों पर जाने से बचें, यहां गर्मी से परेशान रहेंगे आप

भूतनाथ मंदिर, ऋषिकेश
ऋषिकेश आने वाले लोग इस भूतनाथ मंदिर के दर्शन करने जरूर आते हैं। यह भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है। यहां पहुंचने और ट्रैकिंग से बचने के लिए छोटा रास्ता आप ले सकते हैं। परमार्थ निकेतन पार्किंग के पीछे वाली सड़क से आप आ सकते हैं। यहां आपको 1 किमी की दूरी पर यह मंदिर मिलेगा। मंदिर से ऋषिकेश का एक सुंदर नजारा दिखाई देता है। यह मंदिर आपको सुकून का अहसास करवाएगा। यह घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।