खजूर से बनाई जाने वाली इन स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में जानें

खजूर का नाम सुनते ही हम सबके मुंह में पानी आ जाता है। यह खाने में जितना टेस्टी होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। इसमें कई ऐसे गुण छुपे हैं जो हमारी हेल्थ के कई मायनों में लाभकारी है। वैसे तो आमतौर पर कई लोग खजूर को ऐसे ही खाते हैं लेकिन आप चाहें तो खजूर से कई तरह की रेसिपी भी बना सकती हैं। खजूर से बनने वाली रेसिपी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। वैसे तो खजूर के ज्यादातर डेजर्ट बनते हैं पर आप इससे खट्टी-मीठी चीजें भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं खजूर यानी डेट्स से बनाने वाली रेसिपीज के बारे में-
खजूर का हलवा
आपने कई तरह के हलवों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने खजूर से बने हलवे के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो चलिए हम आपको बताते हैं। जी हां, खजूर से हलवा भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए खजूर और काजू का इस्तेमाल किया जाता है। खाने में बेहद टेस्टी खजूर का हलवा अगर आप एक बार खा लेंगी तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगी। इसे आप पार्टी जैसे मौको पर घर आए गेस्ट्स के लिए भी बना सकती हैं। खजूर के हलवे की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती, साथ ही इसे बहुत आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए खजूर के अलावा दूध, चीनी और काजू की जरूरत पड़ती है।
इसे जरूर पढ़ें:किचन पेंट्री में हेल्दी चीजे रखने से मिलते हैं यह जबरदस्त लाभ
खजूर की बर्फी
आपने कई तरह की बर्फी बनाई और खाई होगी लेकिन क्या आपने अभी तक खजूर की बर्फी ट्राई की है? अगर नहीं की है तो जरूर करें और इसे अपने फेवरेट मिठाईयों की लिस्ट में शामिल करें। इसका स्वाद आपको इतना पसंद आएगा कि आप इसे बार-बार बनाकर खाना चाहेंगी। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है। इसे बनाने के लिए खजूर के अलावा सूखे मेवे, खोया, दूध और मिठास के लिए चीनी की जरूरत पड़ती है। इन चीजों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
खजूर की चटनी
खजूर की चटनी के बारे में आमतौर पर सभी जानते हैं, तकरीबन हर शादी, पार्टी में इसे सर्व किया जाता है। यह खट्टी-मीठी चटनी आपके खाने का स्वाद बढ़ा देती है। अगर अब तक आपने सिर्फ धनिए या टमाटर की चटनी ही खाई है तो अब एक बार इसका स्वाद भी चखें। खजूर और इमली से बनी यह चटपटी चटनी क्रिस्पी स्नैक्स का मजा दोगुना कर देती है। इस चटनी को आप बेहद आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए खजूर के अलावा इमली और कुछ मसालों की जरूरत पड़ती है बस। इसे आप समोसे, पकौड़े या कचौड़ी के साथ खा सकती हैं। बच्चों को भी यह चटनी बहुत पसंद आती है।
खजूर शेक
खजूर से आप शेक भी बना सकती हैं। ठंडा-ठंडा यह शेक बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। अगर आप ठंडी चीजों की शौकीन हैं तो आप इसे किसी भी मौसम में बनाकर पी सकती हैं। अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं तो यह ड्रिंक उनके लिए बेस्ट होगी। स्वाद और सेहत से भरपूर इस ड्रिंक को आप अपने रोज के मेनू में भी शामिल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए खजूर, दूध, इलायची और चीनी की जरूरत पड़ती है। इसे बनाने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगता है। इन चीजों को मिलाकर बस मिक्सर में पीसकर इसे बनाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:लॉकडाउन में सबसे अधिक ऑर्डर की गई ये डिश, जानें इस लिस्ट में और कौन सी रेसिपीज है शामिल
तो अब देर किस बात की है, जल्द ही ट्राई करें इसमें से कोई अपनी पसंद की रेसिपी और इसे अपने रेसिपीज की लिस्ट में शामिल करें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (cdn2.stylecraze.com, hindi.cdn.zeenews.com, 2.bp.blogspot.com, static.asianetnews.com, i.ytimg.com, wellvegan.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।