Lohri 2025: ये हैं भारत के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, जहां लोहड़ी पर सेवा और लंगर के लिए पहुंचते हैं हजारों लोग

Lohri 2025 Travel: अगर आप भी लोहड़ी के खास मौके पर देश के प्रसिद्ध गुरुद्वारे का दर्शन करना चाहते हैं, तो हिमाचल से लेकर बिहार में स्थित इन गुरुद्वारे पर पहुंच सकते हैं।
image

Famous Gurudwaras To Visit On Lohri 2025: लोहड़ी का पावन त्योहार आने में बस दो दिन ही बचे हुए हैं। जी हां, इस साल लोहड़ी का पावन त्योहार पूरे देश में 13 जनवरी को मनाया जाएगा।

लोहड़ी एक ऐसा त्योहार माना जाता है, जिसे पंजाब से लेकर हिमाचल और दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी के मौके पर देश की कई जगहों पर कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

लोहड़ी के मौके पर कई लोग घूमने का भी प्लान बनाते हैं। खासकर, इस मौके पर कई लोग अपनों के साथ देश में स्थित प्रसिद्ध और पवित्र गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप भी लोहड़ी के पावन अवसर पर देश के कुछ प्रसिद्ध और पवित्र गुरुद्वारे का दर्शन करना चाहते हैं और साथ में सेवा और लंगर का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन गुरुद्वारों के दर पर पहुंच सकते हैं।

गोल्डन टेम्पल, पंजाब (Golden Temple, Punjab)

Golden Temple, Punjab

देश में स्थित सबसे चर्चित और पवित्र सिख तीर्थ स्थलों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर) का ही नाम लेते हैं। यह पंजाब के अमृतसर में स्थित है। गोल्डन टेम्पल को कई लोग हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा के नाम से भी जानते हैं।
लोहड़ी के मौके पर गोल्डन टेम्पल का दर्शन करने सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सिख पर्यटक भी पहुंचते हैं। यहां की भव्यता और शांत वातावरण सिख श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित करता है। लोहड़ी के मौके पर स्वर्ण मंदिर को विशेष अंदाज में सजाया जाता है। लोहड़ी के मौके पर मंदिर के आसपास में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

इसे भी पढ़ें:Makar Sankranti पर पूरे 4 दिनों तक घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं शानदार ट्रिप

गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Bangla Sahib, New Delhi)

Gurudwara Bangla Sahib, New Delhi

गुरुद्वारा बंगला साहिब, देश का एक प्रसिद्ध और पवित्र गुरुद्वारा माना जाता है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह गुरुद्वारा अपनी सुंदरता, सेवा भाव और लंगर के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।
गुरुद्वारा बंगला साहिब में हर दिन हजारों की भीड़ में भक्त पहुंचते हैं और माथा टेकते हैं। लोहड़ी और अन्य खास मौके पर यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। लोहड़ी के मौके पर यह गुरुद्वारा एक अलग ही रंग में नजर आता है। कहा जाता है कि यहां कीर्तन का लुत्फ उठाने सबसे अधिक सिख भक्त पहुंचते हैं।

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब (Gurudwara Hemkund Sahib, Uttarakhand)

Gurudwara Hemkund Sahib, Uttarakhand

समुद्र तल से करीब 15 हजार से भी अधिक फुट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब, देश का एक पवित्र और प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। यह गुरुद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में पड़ता है। यह एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी माना जाता है।
देश के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को एक्सप्लोर करना और दर्शन करना कई लोगों का सपना होता है। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से माथा टेकने पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। बर्फबारी के समय यह पूरा बर्फ से ढका रहता है, लेकिन आसपास में इलाकों में लोहड़ी का त्यौहार खूब धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

तख्त श्री पटना साहिब (Takht Shri Patna Sahib, Bihar)

Takht Shri Patna Sahib, Bihar

बिहार देश का एक राज्य है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल तख्त श्री पटना साहिब के लिए भी जाना जाता है। यह प्रसिद्ध और पवित्र गुरुद्वारा बिहार की राजधानी पटना में मौजूद है।
तख्त श्री पटना साहिब दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध है। लोहड़ी के मौके पर यहां हजारों की संख्या में सिख और अन्य धर्म के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। लोहड़ी के मौके पर इस गुरुद्वारा को खूबसूरत अंदाज में सजा दिया जाता है। लोहड़ी के मौके पर गुरुद्वारा के आसपास में कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

इसे भी पढ़ें:Lohri 2025: लोहड़ी पर दिल्ली वाले जा सकते हैं इन 3 जगहों पर घूमने, मिलेगा सुकून

गुरुद्वारा पौंटा साहिब (Gurudwara Paonta Sahib, Himachal Pradesh)

Gurudwara Paonta Sahib, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर मौजूद गुरुद्वारा पौंटा साहिब सिखों का एक पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह यमुना नदी के किनारे स्थित यह जिला सिरमौर में है। कहा जाता है कि पांवटा साहिब को दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित किया था।
लोहड़ी के मौके पर गुरुद्वारा पौंटा साहिब के दिन हजारों लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इस खास मौके पर गुरुद्वारा को खूबसूरत अंदाज में सजा दिया जाता है। यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@golden.temple,personal

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP