Durga Temples In Madhya Pradesh: नवरात्रि का पावन त्यौहार बहुत जल्द आने वाला है। इसलिए देश के कई हिस्सों में नवरात्रि की तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है।
नवरात्रि के पावन दिनों में लाखों भक्त मां दुर्गा के प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जहां नवरात्रि की धूम-हर तरफ रहती है।
अगर आप भी नवरात्रि में मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो इस राज्य में मौजूद कुछ फेमस और पवित्र दुर्गा मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप दर्शन करने पहुंच सकते हैं।
बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Temple)
मध्य प्रदेश में मौजूद सबसे पवित्र और चर्चित दुर्गा मंदिरों की बात होती है, तो बिजासन माता मंदिर का नाम जरूर लिया जाता है। यह इंदौर का एक फेमस मंदिर है। यह पवित्र मंदिर माता दुर्गा के बिजासन रूप के लिए फेमस है।
बिजासन माता मंदिर करीब 800 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों में मौजूद है। नवरात्रि के दिनों में बिजासन माता मंदिर में हर दिन लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि में इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। नवरात्रि में मंदिर के आसपास मेले का भी आयोजन होता है।
इसे भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2023: दिल्ली में यहां स्थित है मां के 3 प्रसिद्ध मंदिर, इन नवरात्रि दर्शन का बनाएं प्लान
मैहर देवी मंदिर (Maihar Devi Mandir)
मध्य प्रदेश के सतना जिले में मौजूद मैहर देवी एक बेहद ही फेमस और पवित्र मंदिर माना जाता है। देवी शारदा के लिए फेमस यह मंदिर त्रिकुट पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
मैहर देवी मंदिर को लेकर यह कहा जाता है कि मैहर देवी मंदिर में 1000 से भी अधिक सीढ़ियां हैं। इसके अलावा मैहर मंदिर को माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस पवित्र मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यहां माता के गले का हार गिरा था जिसकी वजह से मंदिर का नाम मैहर रखा गया। नवरात्रि में यहां काफी भीड़ रहती है।(मध्य प्रदेश में घूमने की जगहें)
चौसठ योगिनी मंदिर (Chausath Yogini Temple)
मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में स्थित चौसठ योगिनी मंदिर एक बेहद ही पवित्र और लोकप्रिय मंदिर है। इस पवित्र मंदिर का निर्माण करीब 10वीं शताब्दी के आसपास किया गया था।
चौसठ योगिनी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां देवी दुर्गा के साथ 64 योगिनियां निवास करती हैं। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते भक्त और सैलानियों के बीच भी यह मंदिर काफी फेमस है। नवरात्रि के शुभ मौके पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। यह मंदिर भक्तों के लिए सुबह 7 बजे से रात्रि 8:30 तक खुला रहता है।(भोपाल में घूमने की जगहें)
कालिका माता मंदिर (Kalika Mata Mandir)
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मौजूद कालिका माता मंदिर मां दुर्गा का रूप माना जाता है। स्थानीय लोगों के साथ यह मंदिर बेहद ही खास है। कालिका माता मंदिर को एक चमत्कारी मंदिर भी माना जाता है।
कालिका माता मंदिर के में मान्यता है कि जो भी भक्त माता कालिका की मूर्ति के सामने खड़ा होता है उसके शरीर में एक विशेष प्रकार का ऊर्जा संचयन होने लगता है। नवरात्रि में कालिका माता मंदिर में हर दिन हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्रि में मंदिर के आसपास मेले का भी आयोजन होता है।
इसे भी पढ़ें:Diwali 2023: भारत में इस स्थान पर भगवान श्री राम करते थे स्नान, देश-विदेश से भक्त आते हैं दर्शन के लिए
श्री मांढरे माता मंदिर (Shri Mandre ki Mata Temple)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मौजूद श्री मांढरे माता मंदिर एक पवित्र मंदिर होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक मंदिर भी है। कंपू क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी पर निर्मित यह मंदिर स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज इलाकों में भी काफी फेमस माना जाता है।
नवरात्रि के विशेष मौके पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। नवरात्रि के दिनों में श्री मांढरे माता मंदिर में सुबह से ही भक्त लाइन में लग जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों