Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

पंकज भदौरिया के ये किचन टिप्स आपके काम को बनाएंगे Easy

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानिए ऐसे किचन टिप्स जो आपके डेली रूटीन में बड़ा काम आएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-26, 10:53 IST
kitchen hacks by masterchef pankaj bhadouria

किचन में काम करते समय ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हम ठीक से नहीं कर पाते हैं। अब चाहे खाना बनाना हो या किचन को मेंटेन करना, आप भी कहीं न कहीं कुछ स्किल्स मिस करती होंगी। बस इसलिए तो हमारे पास ऐसे एक्सपर्ट हैं, जो किचन के कामों को आसान बनाने के लिए हमें बढ़िया हैक्स बताते हैं।

अब जैसे आप मास्टरशेफ पंकज भदौरिया को ही लीजिए। पंकज न सिर्फ बेहतरीन खाना और उसके गुर हमें सिखाती हैं, बल्कि अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किचन के कई सारे टिप्स और हैक्स भी साझा करती हैं।

ऐसे बहुत से काम होते हैं जो हमें करने में मुश्किल आती है, जैसे मान लीजिए नारियल को उसके छिलके से आसानी से निकालना, मसालों के जार को साफ रखना, गैस को साफ रखना हो या फिर आइस जमाना, ये हमसे ठीक से नहीं हो पाता है। बस ऐसे ही कुछ किचन टिप्स चलिए हम शेफ से सीख लें।

1. क्रिस्टल क्लीयर आइस कैसे जमाएं

how to freeze ice

आपने देखा होगा कि रेस्तरां वाले ड्रिंक्स में जो आइस डालते हैं, वो एकदम क्लीयर होती है। अगर आप भी ऐसी ही क्रिस्टल क्लीयर आइस जमान चाहती हैं तो पानी को पहले बॉयल करें और फिर ट्रे में रखकर जमाएं। इससे आइस जल्दी जम भी जाएगी।

2. नारियल को आसानी से कैसे निकालें

क्या आपको भी नारियल निकालने में अक्सर दिक्कत आती है? क्या आप भी उसे निकालते हुए कई सारे टुकड़े कर देती हैं? अब ऐसा बिल्कुल न करें। नारियल को उसके शेल से निकालने के लिए थोड़ी देर गैस जलाकर उसके ऊपर रखें। इससे शेल में क्रेक हो जाएगा और नारियल आसानी से अपनी जगह छोड़ देगा, जिसे आप निकाल सकेंगी।

इसे भी पढ़ें: किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे

3. गाढ़ी दही कैसे जमाएं

क्या आपकी दही ठीक तरह से नहीं जमती है? क्या उसे जमाने में आपको भी परेशानी होती है? अगर ऐसा है तो अब इस आसान तरीके से गाढ़ी दही जमा सकती हैं। आप दही के बर्तन को आटे के टिन में रात भर के लिए रहने दें। सुबह जब आप देखेंगी तो एकदम सही और गाढ़ी दही (गाढ़ी दही कैसे जमाएं) जमेगी।

4. जली ब्रेड को कैसे ठीक करें

burnt bread hack

टोस्टर या तवे पर ब्रेड सेकते हुए पता ही नहीं लगता कि वह कब एकदम जल जाती है। अगर तापमान थोड़ा ज्यादा हो या गैस थोड़ी भी तेज कर दी तो ब्रेड बहुत जल्दी जल जाती है। लेकिन क्या आप जली हुई ब्रेड को फेंक देती हैं? ऐसा न करें। अपनी जली हुई ब्रेड को थोड़ा रगड़ कर झाड़ लें। इससे उसका काला हिस्सा साफ हो जाएगा और आप उसे खा सकेंगे।

5. आयरन के बर्तनों को कैसे करें मेंटेन

लोहे के बर्तनों को धोने के बाद अक्सर उसमें जंग लग जाता है। कुछ भी बनाने से पहले आपको इसे हर बार धोना पड़ता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो यह ट्रिक अपनाएं। अपने लोहे के बर्तनों (लोहे के बर्तन से जंग हटाने के तरीका) को धोकर किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद कोई भी तेल थोड़ी सी मात्रा में लेकर बर्तनों को पॉलिश करके रखें। इससे इनमें जंग नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें: ये हैं 10 कमाल के किचन टिप्स, खाना बनाते वक्त जरूर करें ट्राई


6. मसाले के जार कैसे साफ करें

how to clean spice jar

क्या आपके मसाले के जार को कई बार धोकर भी उससे दाग नहीं निकल रहे हैं? अगर ऐसा है तो अपने डिब्बों से मसाले निकालकर उसमें विनेगर, बेकिंग सोडा और डिशवॉश भरकर शेक करें। इसके कुछ देर छोड़ने के बाद धो लें। आपके मसाले के डिब्बे साफ हो जाएंगे।

अब आप भी इन किचन ट्रिक्स और हैक्स को ट्राई करके जरूर देखिएगा। ये किचन हैक्स आपके काम को बहुत आसान बनाएंगे। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही किचन हैक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।